श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई, आस्था और न्याय की अगली दिशा पर टिकी निगाहें

Krishna Janmabhoomi Dispute: श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई प्रस्तावित है। मामले में समझौता वार्ता के प्रयास विफल रहने के बाद अब न्यायिक प्रक्रिया की अगली दिशा पर नजर है।
Krishna Janmabhoomi-Shahi Idgah Dispute: All Eyes on Allahabad High Court Hearing
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह (सोर्स- फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Krishna Janmabhoomi Shahi Idgah Case: मथुरा की पावन धरती केवल एक नगर नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, भक्ति और भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं की भूमि मानी जाती है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़ा आस्था का विषय करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत भावनात्मक और आध्यात्मिक महत्व रखता है। इसी कारण श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद प्रकरण पर देशभर की निगाहें टिकी हुई हैं।

न्याय की प्रक्रिया पर टिकी निगाहें

मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में इस प्रकरण की सुनवाई प्रस्तावित है। न्यायमूर्ति अविनाश सक्सेना की अदालत में दोपहर दो बजे से सुनवाई होनी है। ऐसे में मथुरा से लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में श्रद्धालु इस बात की प्रतीक्षा कर रहे हैं कि न्याय की प्रक्रिया आगे किस दिशा में बढ़ती है।

हिंदू पक्ष का विश्वास है कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली है और यह स्थान सनातन परंपरा में अत्यंत पवित्र माना गया है। पुराणों और प्राचीन धार्मिक मान्यताओं में मथुरा को भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि के रूप में वर्णित किया गया है। भक्तों के लिए यह केवल भूमि का एक टुकड़ा नहीं, बल्कि उनकी आस्था, आराधना और आध्यात्मिक चेतना का केंद्र है।

18 अगस्त की सुनवाई शामिल नही हुआ मुस्लिम पक्ष

इसी बीच सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर स्थानीय लोक अदालत में आपसी समझौते की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई गई। हिंदू पक्ष के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाने के लिए तीन बार प्रयास किए गए। अंतिम वार्ता के लिए 18 अगस्त को स्थानीय लोक अदालत में दोनों पक्षों को बुलाया गया जहां हिंदू पक्ष की ओर से प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जबकि मुस्लिम पक्ष की ओर से कोई प्रतिनिधि वार्ता में शामिल नहीं हुआ। इसके बाद लोक अदालत ने उपलब्ध परिस्थितियों के आधार पर समझौता वार्ता को विफल माना।

Krishna Janmabhoomi-Shahi Idgah Dispute: All Eyes on Allahabad High Court Hearing
गुरमीत राम रहीम को 17वीं बार मिली फरोल, 21 दिन के लिए जेल से बाहर आया रेप का आरोपी, काफिले के साथ पहुंचा डेरा

ऐतिहासिक-धार्मिक तथ्यों के आधार पर शांतिपूर्ण ढंग से हो समाधान

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष एवं हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट के अनुसार, समझौता वार्ता से संबंधित मामला 21, 22 और 23 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए प्रस्तावित था, लेकिन इन तारीखों पर मामला सुनवाई के लिए अदालत के समक्ष नहीं आ सका।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि का विषय धार्मिक आस्था से जुड़ा होने के साथ-साथ देश की न्यायिक व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द की कसौटी भी है। सनातन परंपरा हमेशा सत्य, धर्म, संयम और न्याय के मार्ग पर चलने का संदेश देती है। इसलिए श्रद्धालुओं की अपेक्षा है कि इस संवेदनशील विषय का समाधान संविधान, न्यायपालिका और ऐतिहासिक-धार्मिक तथ्यों के आधार पर शांतिपूर्ण ढंग से हो।

मथुरा की पावन धरा से उठ रही यही भावना है कि भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि से जुड़े विवाद का समाधान सत्य और न्याय के प्रकाश में हो तथा समाज में शांति, सद्भाव और धार्मिक सम्मान की भावना और मजबूत बने। अब मंगलवार की हाईकोर्ट की सुनवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com