बरसाना पहुंचे तेज प्रताप यादव; गौ-पूजन कर लिया संतों का आशीर्वाद, वृंदावन में मनाएंगे जन्माष्टमी

Tej Pratap Yadav Barsana: तेज प्रताप यादव ब्रजभूमि की आध्यात्मिक यात्रा पर हैं। बरसाना के मानगढ़ आश्रम में गौ-पूजन कर संतों का आशीर्वाद लिया। आगामी 4 सितंबर को वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाएंगे
Tej Pratap Yadav Visits Barsana Performs Cow Worship Ahead of Janmashtami in Vrindavan
तेज प्रताप यादव(सोर्स- फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Tej Pratap Yadav Mathura: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव इन दिनों राजनीति और सार्वजनिक विवादों से दूर ब्रजभूमि की आध्यात्मिक यात्रा पर हैं। श्रीकृष्ण की भक्ति में रंगे तेज प्रताप यादव का ब्रज में अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। बुधवार को उन्होंने बरसाना पहुंचकर गौ-पूजन किया और संतों का आशीर्वाद लिया। उनकी इस धार्मिक यात्रा से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

बुधवार को बरसाना स्थित रमेश बाबा के मानगढ़ आश्रम पहुंचे तेज प्रताप

तेज प्रताप यादव बुधवार को बरसाना स्थित रमेश बाबा के मानगढ़ आश्रम पहुंचे। आश्रम में उन्होंने ब्रज की धार्मिक परंपराओं के अनुरूप विधि-विधान से गौ-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने गायों को चारा खिलाया और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उनका यह आध्यात्मिक अंदाज श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

तेज प्रताप यादव
तेज प्रताप यादव(सोर्स- फोटो नवभारत)
Tej Pratap Yadav Visits Barsana Performs Cow Worship Ahead of Janmashtami in Vrindavan
कैसे मिलता सरकारी योजनाओं का लाभ; जब अधिकारी ही था इतना लापरवाह, बिना सूचना दिए महीनों रहा गायब.. निलंबित

ब्रजभूमि पहुंचने के बाद तेज प्रताप यादव लगातार धार्मिक स्थलों और संत-महात्माओं से जुड़े स्थानों पर पहुंच रहे हैं। उनकी यात्रा को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भी उत्सुकता दिखाई दे रही है। तेज प्रताप यादव इससे पहले भी भगवान श्रीकृष्ण और सनातन परंपराओं के प्रति अपनी आस्था को लेकर चर्चा में रहे हैं। धार्मिक यात्राओं के दौरान उनकी अनूठी वेशभूषा और आध्यात्मिक अंदाज अक्सर लोगों का ध्यान आकर्षित करता है।

वृंदावन में मनाएंगे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर इस बार तेज प्रताप यादव ब्रजभूमि में ही रहेंगे। जानकारी के मुताबिक, वे आगामी 4 सितंबर को वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाएंगे। जन्माष्टमी को लेकर मथुरा-वृंदावन में पहले से ही तैयारियां जोरों पर हैं। देश के विभिन्न हिस्सों से लाखों श्रद्धालुओं के ब्रज पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में तेज प्रताप यादव का वृंदावन में जन्माष्टमी मनाना भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

ब्रज के धार्मिक वातावरण में इन दिनों श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि से लेकर वृंदावन, बरसाना, नंदगांव और गोवर्धन तक मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। जगह-जगह धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

Tej Pratap Yadav Visits Barsana Performs Cow Worship Ahead of Janmashtami in Vrindavan
UP Election 2027: जयंत चौधरी आज सहारनपुर में भरेंगे हुंकार, स्वाभिमान रैली से चुनावी अभियान का आगाज

धार्मिक भाव में नजर आए तेज प्रताप यादव

तेज प्रताप यादव की बरसाना यात्रा के दौरान उनके साथ मौजूद लोगों ने गौ-पूजन और आश्रम से जुड़े कई क्षणों को कैमरे में कैद किया। इसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से प्रसारित होने लगे। वीडियो में तेज प्रताप यादव धार्मिक भाव में नजर आ रहे हैं।

राजनीतिक जीवन में सक्रिय रहने वाले तेज प्रताप यादव का इस समय ब्रज में आध्यात्मिक रूप लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बरसाना में गौ-पूजन के बाद अब सभी की निगाहें उनके वृंदावन प्रवास और जन्माष्टमी समारोह पर टिकी हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com