कौन बनेगी तेज प्रताप यादव की दूसरी दुल्हन? नेशनल टीवी पर सवाल सुनकर दिया ये जवाब

Tej Pratap Yadav Marriage: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव ने अपने तलाक के बीच दूसरी शादी और लाइफ पार्टनर को लेकर बड़ा बयान दिया है।
Tej Pratap Yadav Marriage
तेज प्रताप यादव(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Tej Pratap Yadav Second Marriage: राजनीतिक गलियारों से लेकर शोबिज की दुनिया तक अपनी अलग पहचान बनाने वाले तेज प्रताप यादव एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। ओटीटी के चर्चित शो 'भोजपुरी बवाल' में वे अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई अनदेखे पहलुओं पर खुलकर बात कर रहे हैं। इस शो के दौरान उन्होंने अपनी पहली शादी के टूटने, अकेलेपन और तलाक की कानूनी प्रक्रिया के बाद दोबारा घर बसाने के सवाल पर अपनी रिएक्शन दिया है।

इतने बड़े बंगले में अकेले रहने के सवाल पर दिया सीधा जवाब

'भोजपुरी बवाल' शो के एक सेगमेंट में जब उनसे यह पूछा गया कि वे इतने बड़े बंगले में अकेले कैसे रहते हैं, तो उन्होंने बहुत ही सहज भाव से जवाब दिया। उन्होंने साफ किया कि वे अकेले नहीं हैं और उनके साथ कई लोग रहते हैं। इसके बाद जब उनसे सवाल किया गया कि क्या वे फिर से अपनी गृहस्थी बसाने वाले हैं, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए संकेत दिया कि फिलहाल कोर्ट में उनका तलाक का मामला चल रहा है। जैसे ही यह कानूनी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, तो दूसरी दुल्हन भी आ जाएगी।

पहली शादी से जुड़ी खट्टी-मीठी यादें और रिश्तों का अंत

बता दें कि तेज प्रताप यादव की शादी साल 2018 में पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा प्रसाद राय की पोती ऐश्वर्या राय के साथ बेहद धूमधाम से हुई थी। हालांकि, शादी के महज 3 महीने बाद ही दोनों के रिश्तों में कड़वाहट आ गई थी और मामला कोर्ट तक पहुंच गया था।

अपनी शादी टूटने की वजह पर बात करते हुए तेज प्रताप ने बताया कि विचारों और रहन-सहन का मेल न होना इसका मुख्य कारण था। उनका कहना था कि उन्हें पूजा-पाठ का माहौल पसंद है, जबकि उनकी पत्नी का अंदाज अलग था।

Tej Pratap Yadav Marriage
‘आवारापन 2’ की ओटीटी रिलीज का इंतजार खत्म? जानें किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो सकती है इमरान हाशमी की फिल्म

भविष्य की योजनाओं और सामाजिक जीवन पर ध्यान

अपने बयानों में तेज प्रताप यादव ने साफ किया कि जीवन में आई इन परेशानियों के बाद भी वे कभी पीछे मुड़कर देखना पसंद नहीं करते। उनका मानना है कि जो भाग्य में लिखा था, वह हुआ और अब वे अपने वर्तमान पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। तेज प्रताप ने यह भी दोहराया कि किसी भी तरह के व्यक्तिगत नुकसान या पछतावे के बजाय उनका पूरा ध्यान अब आम जनता की सेवा करने और समाज के लिए कार्य करने पर ही केंद्रित है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com