Mathura: ब्रज में आस्था का महासंगम, अधिकमास के दौरान 2.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने पूरी की ऐतिहासिक परिक्रमा
Adhik Maas Parikrama: मथुरा में अधिकमास के दौरान आयोजित 255 किलोमीटर लंबी ब्रजमंडल 84 कोस परिक्रमा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। इस दौरान करोड़ों श्रद्धालुओं ने परिक्रमा कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
अधिक मास परिक्रमा (सोर्स- फोटो नवभारत)
Braj Mandal Adhik Maas Parikrama: धार्मिक नगरी मथुरा में अधिकमास के दौरान आयोजित होने वाली ऐतिहासिक 255 किलोमीटर ब्रजमंडल परिक्रमा सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गई। परिक्रमा के समापन के साथ ही प्रशासन और पुलिस ने राहत की सांस ली। इस वर्ष परिक्रमा में लगभग 2.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी के जयघोष के साथ पुण्य लाभ अर्जित किया।
2.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने पूरी की परिक्रमा
पुलिस प्रशासन के अनुसार अधिकमास के अवसर पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु ब्रज क्षेत्र पहुंचे और 2.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने परिक्रमा में भाग लिया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिक्रमा मार्ग पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई, जबकि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए। वहीं पुलिस प्रशासन ने गोवर्धन परिक्रमा का 7 करोड़ के करीब श्रद्धांलुओं के परिक्रमा करने का सरकारी आंकड़ा जारी किया है।
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर के बाद अब श्रीकृष्ण जन्मभूमि में चढ़ावे की चोरी! फलाहारी महाराज ने खून से लिखा CBI जांच के लिए पत्र
Adhik Mass 2026: आज है अधिक मास का समापन, विष्णु जी की कृपा पाने के लिए जरूर करें ये 5 उपाय
80% मुस्लिम कारीगर बनाते हैं कान्हा के कपड़े, ईद हो या जन्माष्टमी; एक साथ मनाते हैं त्योहार, VIDEO वायरल
Adhik Maas Upay: अधिकमास के अंतिम 5 दिन सबसे विशेष, पैसों की तंगी से छुटकारा के लिए करें ये काम
यह भी पढ़ें- Maa Dhumavati : मां धूमावती का रहस्यमयी स्वरूप, क्यों नहीं करतीं सुहागिन महिलाएं उनकी पूजा
ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से हुई सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी
एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस, पीएसी तथा अन्य सुरक्षा इकाइयों को लगातार सक्रिय रखा गया। परिक्रमा मार्ग पर ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की गई, जिससे किसी भी आपात स्थिति पर तत्काल नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।
उन्होंने कहा कि पुलिस, प्रशासन, स्थानीय सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवकों के समन्वित प्रयासों के कारण यह विशाल धार्मिक आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ। उन्होंने श्रद्धालुओं, सामाजिक संस्थाओं तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
ब्रजमंडल परिक्रमा के समापन के साथ ही अधिकमास के प्रमुख धार्मिक आयोजनों का भी समापन हो गया। परिक्रमा पूर्ण करने वाले श्रद्धालुओं के चेहरों पर संतोष और आस्था की झलक दिखाई दी तथा पूरे ब्रज क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
