Adhik Maas Upay: अधिकमास के अंतिम 5 दिन सबसे विशेष, पैसों की तंगी से छुटकारा के लिए करें ये काम
Adhik Maas Upay 2026:अधिकमास के अंतिम 5 दिनों को धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दौरान किए गए पूजा-पाठ, दान और विशेष उपायों से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।
- Written By: सीमा कुमारी
भगवान विष्णु (सौ.सोशल मीडिया)
Adhik Maas Last 5 Days: अभी अधिकमास चल रही है। यह महीना भगवान विष्णु की कृपा पाने का सबसे मौका होता है। इसी कारण से इस पूरे महीने कई लोग व्रत रखकर भगवान विष्णु की विधि विधान पूजा करते हैं। बताया जाता है जो लोग पूरे महीने व्रत नहीं रख पाएं हैं उनके लिए इस पावन महीने के आखिरी 5 दिन खास साबित होने वाले हैं।
अधिक मास के आखिरी 5 दिन बेहद शुभ
शास्त्रों और पुराणों अनुसार जो भी श्रद्धालु अधिक मास के आखिरी 5 दिनों में नियम से भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने के साथ-साथ कुछ खास उपाय भी करता है, उसके जीवन के सभी दुखों का अंत खुद ब खुद हो जाता है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है।
अधिकमास के अंतिम 5 दिनों में करें ये 5 उपाय
-
दीपदान करें
अधिकमास के आखिरी 5 दिनों में सूर्यास्त के बाद घर के मुख्य द्वार पर घी या तिल का दीपक जरूर जलाएं। साथ ही एक दीपक तुलसी के पौधे के समक्ष भी लगाएं। कहते हैं इस उपाय को करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर चली जाती है और मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
सम्बंधित ख़बरें
Chaturmas 2026: चतुर्मास हुआ शुरू, जानें 4 महीने क्या करें और किन नियमों से बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा
Self-Doubt से लेकर Anxiety तक, हर मुश्किल में काम आएंगे मां दुर्गा के ये 5 चमत्कारी मंत्र, मिलेगा आत्मविश्वास
Parthiv Shivling: पार्थिव शिवलिंग की पूजा की महिमा क्या है? जानिए इसके विशेष नियम
Pradosh Vrat Rules: प्रदोष व्रत में भूल से भी न हो ये गलतियां, वरना होगा बड़ा नुकसान
-
विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें
इन 5 दिनों में विष्णु सहस्रनाम का पाठ भी जरूर करें। अगर रोजाना पाठ कर पाना संभव न हो तो कम से कम 1 दिन तो इसका पाठ जरूर ही करें। कहते हैं इस पाठ से भगवान की असीम कृपा प्राप्त होती है और जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिल जाती है।
-
पंचामृत का भोग लगाए
अधिकमास के अंतिम 5 दिनों में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को नियम से पंचामृत का भोग लगाएं। साथ ही उसमें तुलसी के पत्ते भी जरूर डालें। इस उपाय को करने से घर में सुख-शांति आएगी।
ये भी पढ़ें-Chulha Vastu: गलत दिशा रखा चूल्हा बना देगा कंगाल, जानिए इसकी वजह और शुभ दिशा
-
भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की एक साथ पूजा
अधिकमास के अंतिम 5 दिनों में रोजाना सुबह स्नान करने के बाद विधि विधान भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का पूजन करें। उन्हें फूल, अक्षत, तुलसी और केसर अर्पित करें। साथ ही ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें। इस उपाय को करने से घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होगी।
-
पीले अनाज, फलों और वस्त्रों का दान
अधिकमास के अंतिम 5 दिनों में किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद को पीले रंग के वस्त्र, चने की दाल, केले, सत्तू इत्यादि चीजों का दान जरूर करें। इससे सभी पापों का नाश होगा और पितृ दोष से भी मुक्ति मिलेगी।
