- Hindi News »
- Technology »
- Smasung Galaxy Z Tri Fold Firm Ware Testing Started In America To Launch By Next Month
Samsung का पहला ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन लॉन्च के बेहद करीब, जानें सभी खास फीचर्स
Samsung Foldable Phone: Samsung का पहला ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z TriFold अब लॉन्चिंग के बेहद नजदीक पहुंच चुका है। इसे दक्षिण कोरिया में पहले ही टीज़ किया जा चुका है।
- Written By: सिमरन सिंह

Samsung Galaxy Z TriFold में क्या है खास। (सौ. Smasung)
Samsung Android 16 Phone Tri Fold Smartphone: Samsung का बहुप्रतीक्षित पहला ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Tri Fold अब लॉन्चिंग के बेहद नजदीक पहुंच चुका है। कंपनी इसे दक्षिण कोरिया में पहले ही टीज़ कर चुकी है, जबकि नवीनतम रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिका में इसके अनलॉक्ड फर्मवेयर की टेस्टिंग भी शुरू हो चुकी है। यह साफ संकेत है कि आने वाले दिनों में यह डिवाइस अमेरिका सहित कई अन्य वैश्विक बाजारों में कदम रखने वाला है। अमेरिका के साथ-साथ सैमसंग इसे साउथ कोरिया, चीन, सिंगापुर, ताइवान और यूएई में भी लॉन्च करने की तैयारी में है।
10 इंच की मेन स्क्रीन और दमदार प्रोसेसर
Galaxy Z TriFold में 6.5 इंच की Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलने की संभावना है, जो पूरी तरह अनफोल्ड होने पर 10 इंच के विशाल स्क्रीन साइज में बदल जाती है। यह फोन ट्राई-फोल्ड मैकेनिज्म के कारण दो हिंज के साथ आएगा, जो इसे तीन सेक्शन में फोल्ड होने की क्षमता देता है।
प्रदर्शन के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया जा सकता है, जिसे 16GB RAM और 256GB से 1TB तक के स्टोरेज ऑप्शन से पेयर किया जा सकता है। सॉफ्टवेयर के तौर पर सैमसंग का यह अनोखा डिवाइस Android 16 आधारित One UI 8.0 पर चलेगा। डिवाइस की मोटाई भी खास है पूरी तरह खुलने पर इसकी मोटाई केवल 4.2mm और फोल्ड होने पर लगभग 14mm रहने का अनुमान है, जो इसे बेहद प्रीमियम और कॉम्पैक्ट बनाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Meta ने चुपके से लॉन्च किया Forum ऐप, Reddit को देगा सीधी टक्कर
Mobile Data तुरंत खत्म? घबराइए नहीं, फोन की ये 3 सेटिंग्स बचाएंगी इंटरनेट और पैसा
Digital Life: क्या आपको भी बार-बार भूलने की है आदत? आपका फोन हो सकता है जिम्मेदार, जानें इससे बचने का उपाय
नहीं खा पाएगा इंसानों की नौकरी AI, Starbucks में दूध पहचानने में फेल हुआ स्मार्ट सिस्टम, कंपनी ने किया फायर
कैमरा सेटअप: 200MP का टॉप-एंड सेंसर
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए, Galaxy Z Tri Fold में 200MP का प्राइमरी कैमरा लगभग तय माना जा रहा है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 12MP अल्ट्रावाइड सेंसर 50MP टेलीफोटो लेंस शामिल हो सकते हैं। फ्रंट की बात करें तो डुअल फोल्डिंग डिजाइन को देखते हुए, इसमें 10-10MP के दो फ्रंट कैमरे मिल सकते हैं। बैटरी की क्षमता भी काफी मजबूत होगी। रिपोर्ट के अनुसार इसमें 5,437mAh का बैटरी पैक दिया जा सकता है, जो Galaxy Z Fold 7 की 4,400mAh बैटरी की तुलना में काफी बड़ा अपग्रेड है।
ये भी पढ़े: भारत में दो PAN कार्ड रखना बना भारी अपराध, जानिए क्या है सजा, जुर्माना और पूरी प्रक्रिया
संभावित लॉन्च डेट और कीमत
कयास लगाए जा रहे हैं कि सैमसंग अपने पहले ट्राई-फोल्ड फोन को 5 दिसंबर को लॉन्च कर सकती है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। शुरुआती चरण में सैमसंग इस फोन की 20,000–30,000 यूनिट्स ही उपलब्ध कराने की योजना बना रही है, क्योंकि कंपनी फिलहाल बिक्री से ज्यादा अपनी टेक्नोलॉजिकल क्षमता दिखाने पर ध्यान दे रही है।
कीमत को लेकर भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन अनुमान है कि Galaxy Z TriFold की कीमत लगभग ₹2.60 लाख के आसपास हो सकती है। बाजार में इसकी टक्कर Huawei के Mate XT से होगी, जो दुनिया का पहला ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन है और इसका दूसरा जनरेशन भी पहले से उपलब्ध है।
Smasung galaxy z tri fold firm ware testing started in america to launch by next month
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई लोकल यात्रियों के लिए अलर्ट, रविवार को मेन और हार्बर लाइन पर मेगा ब्लॉक
May 23, 2026 | 12:53 PMCannes 2026 में आराध्या बच्चन ने रेड सैटिन गाउन में बिखेरा जलवा, मां ऐश्वर्या राय के साथ लूटी पूरी लाइमलाइट
May 23, 2026 | 12:52 PMजबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग से मचा हड़कंप, यात्री की नहीं बच सकी जान
May 23, 2026 | 12:45 PMGold-Silver Rate Today: देश में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानें आज का भाव
May 23, 2026 | 12:42 PMनासिक में नेफ्रोलॉजी फोरम का पर्यावरण संदेश: ‘हेल्दी किडनी-हेल्दी एनवायरनमेंट’ अभियान के तहत नीम के पौधे लगाए
May 23, 2026 | 12:39 PMमहंगाई की दोहरी मार, पेट्रोल-डीजल के बाद CNG भी हुआ महंगा, 10 दिनों में तीसरी बार दिल्ली-NCR में बढ़े दाम
May 23, 2026 | 12:39 PMदिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग का बड़ा एक्शन! 2 यात्रियों से ₹48 करोड़ का ड्रग्स बरामद; 115 सोने की छड़े पकड़ी
May 23, 2026 | 12:39 PMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM














