मथुरा में निर्माणाधीन मॉल की सेटरिंग ढही; मलबे में दबकर 3 मजदूरों की मौत, सीएम योगी ने लिया संज्ञान

Mathura Mall Accident: वृंदावन में निर्माणाधीन मॉल की सेटरिंग गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल को आगरा रेफर किया गया। मुख्यमंत्री ने हादसे का संज्ञान लेकर उपचार के निर्देश दिए।
Mathura Mall Construction Accident: Three Workers Killed Shuttering Collapses
हादसा स्थल(सोर्स- फोटो नवभारत)
Updated on

Mathura Construction Accident: थाना कोतवाली वृंदावन क्षेत्र में शुक्रवार सुबह निर्माणाधीन मॉल की सेटरिंग अचानक भरभराकर धराशाई हो गई। हादसे के समय निर्माण कार्य में जुटे कई मजदूर मलबे की चपेट में आ गए। हादसे में नेपाल और पश्चिम बंगाल के रहने वाले तीन मजदूरों की दबने से मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंच गईं। मलबे को हटाकर दबे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मुख्यमंत्री ने लिया घटना का संज्ञान

निर्माणाधीन मॉल में हुए हादसे का मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य तेजी से कराने तथा घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री स्तर से घटना की जानकारी भी ली गई है।

Mathura Mall Construction Accident: Three Workers Killed Shuttering Collapses
रायपुर में पेपर लीक, परीक्षा से 2 घंटे पहले WhatsApp पर वायरल मिला IGKV का पर्चा, रद्द हुई एग्जाम

डीएम और एसएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

हादसे की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी सीपी सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, निर्माणाधीन मॉल में मजदूर सेटरिंग के नीचे निर्माण कार्य में जुटे हुए थे। इसी दौरान अचानक सेटरिंग का बड़ा हिस्सा भरभराकर नीचे आ गिरा, जिससे कई मजदूर उसकी चपेट में आ गए।

Mathura Mall Construction Accident: Three Workers Killed Shuttering Collapses
सागर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: होटल, रेस्टोरेंट और मिठाई दुकानों से लिए जा रहे खाद्य पदार्थों के सैंपल

आगरा रेफर किया गया घायल मजदूर

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में मलबा हटाकर मजदूरों को बाहर निकालने का काम किया गया। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल को उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया है।

पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं, सेटरिंग की मजबूती कैसी थी और निर्माण कार्य में किस स्तर की लापरवाही हुई, इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने मामले में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com