सागर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: होटल, रेस्टोरेंट और मिठाई दुकानों से लिए जा रहे खाद्य पदार्थों के सैंपल

Sagar Administration Big Action: त्योहारी सीजन में सागर में मिलावटखोरी पर खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, न्यू शुभम होटल और डॉमिनोज समेत कई बड़े रेस्टोरेंट से लिए गए पनीर व खाद्य पदार्थों के सैंपल।
Food department conducts sampling drive in Sagar
सागर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Food Department Conducts Sampling Drive Sagar: त्योहारी सीजन के मद्देनजर सागर में खाद्य विभाग ने मिलावटखोरी और खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। उपभोक्ताओं को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभाग की टीम शहर के विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट और खाद्य प्रतिष्ठानों का लगातार निरीक्षण कर रही है। इस दौरान खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।

बुधवार को कटरा बाजार स्थित न्यू शुभम होटल में उपभोक्ता की शिकायत मिलने के बाद खाद्य विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान होटल से पनीर और दाल के सैंपल लिए गए, जिन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मानकों के पालन की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

डॉमिनोज समेत कई प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने

खाद्य विभाग इससे पहले सिविल लाइन स्थित डॉमिनोज पिज्जा से भी पनीर का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज चुका है। इसके अलावा न्यू ब्रिजवासी स्वीट्स, नंद रानी स्वीट्स और श्री बालाजी कृपा रेस्टोरेंट से भी शिकायतों के आधार पर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए थे। प्रारंभिक जांच में खाद्य सुरक्षा मानकों से जुड़ी कमियां सामने आने पर संबंधित प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

वर्धमान फूड प्रोडक्ट्स पर छापा, लाइसेंस में मिली अनियमितता

कार्रवाई के तहत 12 अगस्त को करिला स्थित वर्धमान फूड प्रोडक्ट्स पर भी छापामार कार्रवाई की गई थी। जांच में पाया गया कि प्रतिष्ठान लाइसेंस में दर्ज पते से अलग स्थान पर संचालित हो रहा था। साथ ही चाय के लाइसेंस पर काजू की पैकेजिंग किए जाने की अनियमितता भी सामने आई। विभाग ने यहां से संजीवनी टी, वैदिक संजीवनी गुड लाइफ काजू और शक्ति टी के नमूने लेकर राजधानी भोपाल स्थित प्रयोगशाला भेजे हैं।

Food department conducts sampling drive in Sagar
इंदौर: तालाब से बचकर निकले मासूम ने सुनाई दास्तां, कनाडिया पुलिस ने आरोपी सुनील से बरामद की खास डायरी

रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई

खाद्य विभाग ने वैध लाइसेंस के अभाव में संबंधित प्रतिष्ठान को तत्काल संचालन बंद रखने का नोटिस जारी किया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार सभी नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान मिलावटखोरी रोकने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा और खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com