Mathura: प्रेम विवाह का खूनी अंजाम; पति की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, 7 आरोपी गिरफ्तार

Mathura Murder Case: जैत क्षेत्र में कोर्ट मैरिज से नाराज लड़की पक्ष पर युवक और उसके भाई को बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप है। गंभीर घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।
Mathura Love Marriage Dispute: Man Dies After Alleged Assault, Seven Arrested
मौके पर जुटी भीड़- मृतक की फाइल फोटो(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on
Updated on

Mathura Love Marriage Murder: मथुरा के थाना जैत क्षेत्र में प्रेम विवाह को लेकर चल रही रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। जानकारी के मुताबिक कोर्ट मैरिज से नाराज लड़की पक्ष के लोगों ने युवक और उसके भाई को बंधक बनाकर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है जहां उसका इलाज चल रहा है। मथुरा पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

मई 2026 में मृतक युवक ने संजना के साथ की थी कोर्ट मैरिज

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना जमुनापार क्षेत्र के गोसना गांव निवासी बंटी ने मई 2026 में थाना जैत क्षेत्र के कुंज नगर निवासी संजना के साथ कोर्ट मैरिज की थी। बताया जा रहा है कि इस विवाह को लेकर संजना के परिजन नाराज थे और दोनों परिवारों के बीच विवाद चल रहा था।

Mathura Love Marriage Dispute: Man Dies After Alleged Assault, Seven Arrested
Varanasi: पांडेयपुर में पत्रकार से बदसलूकी और मारपीट के आरोप; धरने पर बैठे पत्रकार, लालपुर थाने में जुटी भीड़

बताया जा रहा है कि 21 सितंबर को संजना के भाई महेंद्र और अन्य परिजनों ने बंटी तथा उसके भाई शंकर को अगवा कर बंधक बना लिया। इसके बाद दोनों के साथ जमकर मारपीट की गई। घटना में बंटी और शंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां अगले दिन बंटी ने दम तोड़ दिया।

मुख्य अभियुक्त महेंद्र समेत सात आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक युवक की मौत के बाद मथुरा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दर्ज मुकदमे में हत्या की धाराएं बढ़ा दी हैं। पुलिस के मुताबिक मामले में मुख्य अभियुक्त महेंद्र समेत सात अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

वृंदावन क्षेत्राधिकारी संदीप सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और आरोपों की भी जांच कर रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com