मथुरा में DJ पर नाच रहे थे बाराती, तभी घर के पास मिली दूल्हे के पिता की लाश, बेटा बोला- जीजा ने हत्‍या की

Mathura Wedding Murder: मथुरा में घर में शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं, इसी बीच दूल्हे के पिता का शव शादी स्थल से कुछ दूरी पर प्लॉट में मिलने से हड़कंप मच गया।
Mathura Wedding Murder
घर में शादी की खुशियां मतम में बदलीं (सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • मथुरा में शादी की खुशियों के बीच दूल्हे के पिता की हत्या

  • दुल्‍हन के घर के पास खाली प्लॉट में मिला शव

  • बेटा बोला- जीजा ने जान से मारने की धमकी दी थी

Mathura Groom Father Murder: मथुरा में शादी समारोह के दौरान एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घर में शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं, इसी बीच दूल्हे के पिता का शव शादी समारोह स्थल से कुछ दूरी पर एक खाली पड़े प्लॉट में मिलने से हड़कंप मच गया।

मृतक के गले पर चोट के निशान पाए गए हैं। परिजनों ने मृतक के दामाद पर हत्या करने की आशंका जताई है। घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दूल्हे के पिता की हत्या के बाद शादी नहीं हो सकी।

Mathura Wedding Murder
मथुरा में युवक की मौत पर परिजनों का हंगामा, कृष्णानगर चौकी के पास शव रखकर लगाया जाम, पुलिस पर लापरवाही के आरोप

दरवाजे पर बारात पहुंंची, तभी मिली मर्डर की सूचना

जानकारी के मुताबिक, मामला गोवर्धन थाना क्षेत्र का है। जहां अलीगढ़ के बसई गांव के रहने वाले ओमप्रकाश के बेटे की बारात लेकर गोवर्धन कस्बे में मंडी के पास पहुंचे थे।

रात में बाराती डांस कर रहे थे, इस दौरान बारात जैसे ही दुल्‍हन के दरवाजे पर पहुंची, गांव के लोग दौड़ते हुए आए और बताया कि घर के पास दूल्हे के पिता ओमप्रकाश का शव पड़ा है। जिस के बाद मामले का खुलासा हुआ।

मृतक के बेटे ने कहा क‍ि शादी का कार्ड नहीं देने पर जीजा ने पिता का मर्डर किया है। उसने शादी से पहले धमकी दी थी कि शादी वाले दिन तुम्हारे घर में खून बहेगा।

एसएसपी बोले- मामले की जांच कर रहे पुलिस

मथुरा में एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि गोवर्धन थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मृतक के गले पर चोट के निशान पाए गए हैं। परिजनों की तहरीर के आधार पर नामजद अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शादी के दिन हुई इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जांच और गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के पीछे की वजह और पूरी वारदात का खुलासा हो सकेगा।

Mathura Wedding Murder
मथुरा जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं राम भरोसे! वार्डों में घूम रहे आवारा कुत्ते, मरीजों के खाने पर भी कब्जा