मथुरा में युवक की मौत पर परिजनों का हंगामा, कृष्णानगर चौकी के पास शव रखकर लगाया जाम, पुलिस पर लापरवाही के आरोप

Mathura Police Negligence Allegations: आरोप है कि समय रहते पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की होती तो शायद अजय की जान बच सकती थी। कार्रवाई की मांग करने पर पुलिस उल्टा पीड़ित परिवार को धमकाती थी।
Krishna Nagar Police Outpost
चौकी कृष्णा नगर(सोर्स: नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • 21 अक्टूबर को हुई मारपीट और पथराव में घायल अजय ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

  • परिजनों का आरोप- FIR के बाद भी 25 दिन तक पुलिस ने नहीं की आरोपियों की गिरफ्तारी

  • चौकी के पास परिजनों ने अजय का शव सड़क पर रखकर किया विरोध प्रदर्शन

Mathura Youth Death Family Protests: मथुरा के कृष्णानगर थाना क्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवक की मौत के बाद जमकर हंगामा हो गया। बैंक कॉलोनी में करीब 25 दिन पहले हुई मारपीट और पथराव की घटना में गंभीर रूप से घायल हुए अजय ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत से आक्रोशित परिजन उसका शव लेकर कृष्णानगर चौकी के पास पहुंच गए और सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया।

परिजनों ने चौकी इंचार्ज की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए पुलिस के खिलाफ जमकर नाराजगी जाहिर की। परिजनों के मुताबिक, बीती 21 अक्टूबर को बैंक कॉलोनी में विवाद के दौरान मारपीट और पथराव हुआ था। इस दौरान अजय के सिर में गंभीर चोट लग गई थी।

चोट इतनी गंभीर थी कि उसे उपचार के लिए आगरा ले जाना पड़ा, जहां चिकित्सकों ने उसका ऑपरेशन भी किया। हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद अजय की जान नहीं बचाई जा सकी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

मृतक के परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज कर लिया, लेकिन कृष्णानगर चौकी इंचार्ज संजीव कुमार ने आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की। परिजनों का कहना है कि घटना को करीब 25 दिन बीत गए, लेकिन नामजद आरोपी खुलेआम घूमते रहे और पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी।

परिवार का आरोप है कि यदि समय रहते पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की होती तो शायद आज अजय की जान बच सकती थी। परिजनों ने मथुरा पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए यह भी आरोप लगाया कि न्याय और कार्रवाई की मांग करने पर पुलिसकर्मियों द्वारा उल्टा पीड़ित परिवार को धमकाया जा रहा था।

Krishna Nagar Police Outpost
गोरखपुर में पत्नी से विवाद के बाद ठेकेदार ने सुसाइड किया, लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी

पुलिस के समझाने पर परिजनों ने खोला जाम

इसी नाराजगी के चलते परिजन अजय का शव लेकर कृष्णानगर चौकी के पास पहुंच गए और सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। शव सड़क पर रखे जाने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और यातायात भी प्रभावित हुआ।

हंगामे और जाम की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों को समझाने का प्रयास किया और उनकी शिकायत सुनकर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। काफी समझाने-बुझाने के बाद परिजनों ने जाम खोल दिया।

फिलहाल युवक की मौत के बाद परिवार आरोपियों की गिरफ्तारी और पुलिस की कथित लापरवाही के मामले में कार्रवाई की मांग कर रहा है। इस पूरे मामले में अब कृष्णानगर चौकी पुलिस की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। परिजनों ने अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Krishna Nagar Police Outpost
पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर एनकाउंटर में ढेर, पैसे लेकर मर्डर करता था, एक बैरियर पर खत्म