कृष्ण के हाथों धीरेन्द्र शास्त्री को पिटते दिखाया! मथुरा कंस वध मेले की झांकी पर बवाल, पुलिस तक पहुंचा विवाद

Mathura Dhirendra Krishna Shastri Controversy: मथुरा में कंस वध मेले के दौरान निकाली गई एक झांकी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इसपर बागेश्वर धाम से जुड़े लोगों ने नाराजगी जताई है।
Mathura Dhirendra Krishna Shastri Controversy
थाने में श‍िकायत देने पहुंचे लोग (सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • कंस वध मेले की झांकी में पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को कंस के रूप में दिखाने पर विवाद

  • बागेश्वर धाम के शिष्टमंडल ने माथुर चतुर्वेद परिषद के पदाधिकारियों के खिलाफ शिकायत दी

  • शिकायतकर्ताओं ने नामजद पदाधिकारियों पर केस दर्ज करने और झांकी तैयार करने वालों की जांच की मांग की

Mathura Kansa Vadh Mela 2026: मथुरा में कंस वध मेले के दौरान निकाली गई एक झांकी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। झांकी में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को कंस के रूप में दिखाए जाने पर बागेश्वर धाम से जुड़े लोगों ने नाराजगी जताई है।

इस मामले में आचार्य रोहित रिछारिया और बागेश्वर धाम के शिष्टमंडल ने पुलिस को शिकायत देकर माथुर चतुर्वेद परिषद के पदाधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है।

Mathura Dhirendra Krishna Shastri Controversy
मथुरा में 6 दिसंबर को फिर कार सेवा का ऐलान, करणी सेना बोली- देशभर से पहुंचेंगे हजारों सनातनी

झांकी में कृष्ण के हाथों कंस की पिटाई का दृश्य दिखाया

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि कंस वध मेला 2026 के दौरान निकाली गई झांकी में पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को कंस के रूप में प्रदर्शित किया गया। इसमें भगवान श्रीकृष्ण के हाथों कंस के रूप में दिखाए गए पात्र की पिटाई का दृश्य भी शामिल था। बागेश्वर धाम के प्रतिनिधियों ने इस चित्रण पर आपत्ति जताई है।

उनका कहना है कि पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री एक धार्मिक और आध्यात्मिक व्यक्तित्व हैं। उन्हें कंस के रूप में दिखाने से उनके सम्मान और प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है।

परिषद के इन पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

मथुरा पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में माथुर चतुर्वेद परिषद के कई पदाधिकारियों को नामजद किया गया है। इनमें परिषद के संरक्षक गिरधारी लाल पाठक, नवीन नागर, दिनेश पाठक, राकेश तिवारी, अध्यक्ष राजन पाठक, महामंत्री संजय चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी, मंत्री हरदेव चतुर्वेदी और निरीक्षक आशीष चतुर्वेदी के नाम शामिल हैं। इसके अलावा अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की गई है।

शिष्टमंडल ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने को कहा है। साथ ही झांकी तैयार करने और उसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर दोषियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है।

बागेश्वर धाम के प्रतिनिधियों ने जताई नाराजगी

इस मामले में अनुराग कृष्ण शास्त्री और बागेश्वर धाम के मीडिया प्रभारी रोहित रिछारिया ने भी अपनी आपत्ति जताई है। उन्होंने झांकी में किए गए चित्रण पर नाराजगी जाहिर करते हुए पुलिस प्रशासन से उचित कार्रवाई की अपेक्षा की है।

बागेश्वर धाम के प्रतिनिधियों का कहना है कि धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में किसी भी व्यक्ति के सम्मान और भावनाओं का ध्यान रखा जाना चाहिए। उनका आरोप है कि इस झांकी के जरिए पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को निशाना बनाया गया है।

Mathura Dhirendra Krishna Shastri Controversy
श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद: हिंदू पक्ष को न्याय मिलने की उम्मीद, मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त होने का भरोसा