2027 में फिर मिलेगा जनता का समर्थन: केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर जयंत चौधरी ने गिनाईं उपलब्धियां
Jayant Chaudhary News: मथुरा में केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर सरकार द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने विकास और विरासत को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया।
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
जयंत चौधरी (सोर्स-सोशल मीडिया)
Jayant Chaudhary Statement In Mathura: मथुरा में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि पिछले एक दशक से अधिक समय में देश ने विकास और विरासत दोनों क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। जयंत चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने आधारभूत ढांचे, किसानों, युवाओं और गरीबों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं, जिनका लाभ देशभर के लोगों को मिला है।
सांस्कृतिक विरासत को मिली नई पहचान
केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की सांस्कृतिक विरासत को भी नई पहचान मिली है। उन्होंने अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण को देश के करोड़ों लोगों की आस्था और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में विकास के साथ-साथ देश की सांस्कृतिक पहचान को मजबूती मिली है। यह हमेशा सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल रहा है।
राम मंदिर दान मामले में की निष्पक्ष जांच की मांग
अयोध्या राम मंदिर में दान राशि की कथित चोरी के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यदि कहीं कोई अनियमितता हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। जयंत चौधरी ने कहा कि धार्मिक संस्थाओं की पारदर्शिता और जनता के विश्वास को बनाए रखना आवश्यक है।
सम्बंधित ख़बरें
आगरा में जुटे देश-विदेश के एम्ब्रायोलॉजी विशेषज्ञ; एसपी सिंह बघेल ने किया अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन
Mathura: श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर संतों का संकल्प, देश-विदेश में चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान
बड़ी राहत मिली है साहब; तीन साल बाद हुई जमीन की पैमाइश तो डीएम को जंगली ककोड़े देने पहुंचा किसान
मथुरा में छात्र विपिन हत्याकांड का खुलासा: मुठभेड़ में पकड़े गए दो आरोपी, महिला सह-अभियुक्ता भी गिरफ्तार
यह भी पढ़ें- भीड़ नहीं, हमें ईमानदारी चाहिए… के. अन्नामलाई ने बताया विजन, जुलाई में नई सियासी पारी का करेंगे ऐलान
2027 चुनाव में भी मिलेगा जनता का समर्थन
वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर जयंत चौधरी ने विश्वास जताया कि सरकार के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के आधार पर भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर जनता का समर्थन प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का काम और विकास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और जनता इन्हीं मुद्दों पर अपना निर्णय देगी।
केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि आने वाले समय में भी विकास की गति को और तेज किया जाएगा, इसके साथ ही सरकार द्वारा किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नई योजनाओं पर काम जारी रहेगा।
