भीड़ नहीं, हमें ईमानदारी चाहिए... के. अन्नामलाई ने बताया विजन, जुलाई में नई सियासी पारी का करेंगे ऐलान

K Annamalai Political Party: तमिलनाडु के पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने नई पार्टी बनाने पर बड़ा अपडेट दिया है। जुलाई में बड़ी घोषणा कर सकते हैं।
"Not a crowd, we need integrity..." K. Annamalai outlines his vision; to announce a new political innings in July.
के अन्नामलाई (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

We The Leaders Movement Tamil Nadu: तमिलनाडु के पूर्व भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने अपने नई राजनीतिक पार्टी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। बुधवार को उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर वीडियो पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने बताया कि हाल ही में शुरू किया गया उनका वी द लीडर्स मूवमेंट जुलाई तक एक राजनीतिक पार्टी बनने की दिशा में सही रास्ते पर है और इसका लक्ष्य 50 लाख सदस्य बनाना है।

राजनीति में ईमानदारी सबसे जरूरी: अन्नामलाई

बीजेपी तमिलनाडु के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में उन्होंने कहा कि आज कई राजनीतिक संगठन दावा कर सकते हैं कि उनके पास एक करोड़, 50 लाख, 30 लाख या डेढ़ करोड़ सदस्य हैं, लेकिन हम उस होड़ में शामिल नहीं हैं। हमारे राजनीतिक आंदोलन में सबसे जरूरी चीज ईमानदारी है।

इस दिन करेंगे ऐलान

जिस दिन 'वी द लीडर्स मूवमेंट' (We The Leaders Movement) की वेबसाइट पर वॉलंटियर्स की संख्या 50 लाख तक पहुंच जाएगी, हम इस बारे में बात करेंगे। जब तक लोग खुद हमसे राजनीतिक पार्टी बनने के लिए नहीं कहेंगे, हम अपना काम करते रहेंगे।

'राज्य के मुद्दे को बनाएंगे जन आंदोलन'

के अन्नामलाई ने बताया कि आने वाले कई महीनों तक सदस्यता अभियान जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य संगठन को बड़े जन आंदोलन में बदलना है, जिससे के वे राज्य के मुद्दों को मजबूती से उठाए। युवा पीढ़ी में नशे की लत पर उन्होंने कहा कि युवाओं में बढ़ती नशे की आदत अब गंभीर समस्या बन गई है। उनका संगठन इसे बड़े जन आंदोलन के रूप में उठाएगा। साथ ही राज्य में शिक्षा, रोजगार और शासन समेत अन्य सभी मुद्दों पर भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com