200 महिलाओं के शोषण का दावा...अब वृंदावन पहुंची महिला, महामंडलेश्वर इंद्रदेव महाराज पर लगाए आरोप

Vrindavan Indradev Maharaj rape Case: महामंडलेश्वर इंद्रदेव महाराज पर रेप के आरोप लगाने वाली महिला वृंदावन पहुंची। महाराष्ट्र में जीरो FIR दर्ज कराने के बाद जांच के सिलसिले में यहां आई है।
Indradev Maharaj rape Case
इंद्रदेव महाराज पर आरोप लगाने वाली महिला वृंदावन पहुंची(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • इंद्रदेव महाराज पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला वृंदावन पहुंची

  • महाराष्ट्र में जीरो FIR दर्ज होने के बाद जांच के लिए आई महिला

  • हिंदू महासभा, करणी सेना समेत कई संगठनों ने समर्थन दिया

Indradev Maharaj Sexual Assault Case: महामंडलेश्वर इंद्रदेव महाराज पर रेप और शारीरिक शोषण के आरोप लगाने वाली महिला वृंदावन पहुंच गई है। महाराष्ट्र में जीरो एफआईआर दर्ज कराने के बाद महिला मामले की जांच के सिलसिले में यहां आई है।

उसने इंद्रदेव महाराज पर 200 से अधिक महिलाओं और बालिकाओं के शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि डर और दबाव के कारण कई महिलाएं सामने आने से बच रही हैं और अपने घरों से दूर चली गई हैं।

महिला के वृंदावन पहुंचने के बाद हिंदू महासभा, करणी सेना और भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति समेत कई संगठनों ने उसका समर्थन किया है। संगठनों ने महिला को न्याय दिलाने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

महिला का कहना है कि वह अपने साथ हुई कथित घटना के खिलाफ न्याय की लड़ाई लड़ने के लिए वृंदावन आई है। हालांकि महिला के आरोपों पर अभी इंद्रदेव महाराज का कोई बयान सामने नहीं आया है।

Indradev Maharaj rape Case
TTE ने ट्रेन में सीट दिलाने के बहाने युवती से किया रेप, आरोपी पर 10 हजार का इनाम

200 से अधिक महिलाओं के शोषण का दावा

महिला ने आरोप लगाया है कि महामंडलेश्वर इंद्रदेव महाराज ने एक-दो नहीं, बल्कि 200 से अधिक महिलाओं और बालिकाओं का शारीरिक शोषण किया है। उसका कहना है कि इनमें से कई महिलाएं डर और भय के कारण अपनी बात सामने नहीं रख पा रही हैं। महिला ने दावा किया कि कुछ महिलाएं इस वजह से अपने घरों से दूर चली गई हैं।

शादी और बच्चों की बात छिपाने का भी आरोप

महिला ने इंद्रदेव महाराज पर अपनी वैवाहिक स्थिति छिपाने का भी आरोप लगाया है। उसका दावा है कि इंद्रदेव महाराज विवाहित हैं और उनके बच्चे भी हैं। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसके साथ हुए कथित घटनाक्रम के दौरान उससे पांच करोड़ रुपये की मांग की गई थी।

महाराष्ट्र में जीरो एफआईआर के बाद जांच तेज

महाराष्ट्र में जीरो एफआईआर दर्ज होने के बाद अब मामले की जांच में वृंदावन पुलिस और संबंधित जांच एजेंसियों की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है। महिला के बयान दर्ज किए जाने और उसके आरोपों से जुड़े साक्ष्यों की जांच की जाएगी।

महिला के समर्थन में आए विभिन्न संगठनों ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।

Indradev Maharaj rape Case
कमरू ने राहुल बनकर फेंका प्रेमजाल...रेप और ब्लैकमेल कर कराया देह व्यापार, हिंदू युवती ने सुनाई दर्दनाक दास्तान