-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Tte Raped A Girl On The Pretext Of Providing Her A Seat In The Train Rs 10000 Reward On The Accused
TTE ने ट्रेन में सीट दिलाने के बहाने युवती से किया रेप, आरोपी पर 10 हजार का इनाम
- Written By: रंजन कुमार
Rape In Gorakhpur-Ahmedabad Express : गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में छात्रा से रेप किया गया है। आरोपी टीटीई फरार है। रेलवे ने उसे सस्पेंड कर दिया है। उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

प्रतीकात्मक इमेज, एआई
Ahmedabad-Gorakhpur Express TTE News: रेलवे को सुरक्षित सफर का जरिया माना जाता है, लेकिन गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस से आई एक खबर ने इन दावों पर कालिख पोत दी है। ट्रेन में सफर कर रही एक एनसीसी कैडेट छात्रा के साथ एक टीटीई (TTE) ने ही दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया। इस शर्मनाक हरकत के बाद से आरोपी टीटीई फरार है और पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। रेलवे पुलिस ने आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया है।
पीड़िता मऊ जिले की रहने वाली है और गोरखपुर में रहकर सेना भर्ती की तैयारी कर रही है। वह एनसीसी ‘सी’ सर्टिफिकेट की परीक्षा देकर लौट रही थी। स्टेशन पर भारी भीड़ और जल्दबाजी के कारण वह टिकट नहीं ले पाई और अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस के एसी कोच में सवार हो गई।
बिना टिकट यात्रा के केस में फंसाने की दी धमकी
कोच में तैनात टीटीई राहुल कुमार ने छात्रा को बिना टिकट देखा तो उसे सीट दिलाने का झांसा दिया। वह छात्रा को टीटीई केबिन में ले गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। छात्रा का आरोप है कि पहले उसने सामान्य बात की, लेकिन फिर जबरदस्ती शुरू कर दी। जब छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे बिना टिकट यात्रा के केस में फंसाने की धमकी दी और उसके साथ दुष्कर्म किया।
सम्बंधित ख़बरें
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
पुणे में ड्रग्स पर बड़ा प्रहार: कात्रज से 5.79 करोड़ की MD ड्रग्स जब्त, एंटी-नारकोटिक्स सेल ने तस्कर को दबोचा
दहिसर की गहरी खदान में नहाने गए 2 कॉलेज छात्रों की डूबने से दर्दनाक मौत, कांदिवली और अंधेरी में पसरा मातम
दो महीने पहले ही शादी हुई थी, फिर भी पत्नी और उसके प्रेमी करते थे…; सोलापुर में नवविवाहित युवक ने दी जान
आरोपी बर्खास्त, 10 हजार का इनाम
घटना के बाद हिम्मत दिखाते हुए छात्रा ने फौरन डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मामला खुलता देख आरोपी टीटीई देवरिया स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकला। गोरखपुर के एसपी रेलवे, लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि आरोपी राहुल कुमार वाराणसी डिवीजन में तैनात है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। साथ ही रेलवे विभाग को उसे सेवा से बर्खास्त करने के लिए पत्र भेजा गया है।
यह भी पढ़ें : लिफ्ट देने के बहाने युवती से गैंगरेप, एक आरोपी गिरफ्तार, घटना से हिला हरियाणा
मेडिकल टेस्ट कराया गया
जीआरपी ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। एक होनहार छात्रा, जो देश की सेवा के लिए सेना में जाने का सपना देख रही है, उसके साथ सुरक्षा के जिम्मेदार अधिकारी द्वारा की गई इस हैवानियत ने रेल यात्रियों के मन में डर पैदा कर दिया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
Tte raped a girl on the pretext of providing her a seat in the train rs 10000 reward on the accused
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PMकहीं भारी बारिश का कहर तो कहीं लू का टॉर्चर! अगले 24 घंटे में मौसम बदलेगा करवट, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 11, 2026 | 10:49 PMयह किसानों और संगठनों के सामूहिक संघर्ष की बड़ी जीत है, लोन माफी की शर्तें हटाने पर बोले रोहित पवार
Jul 11, 2026 | 10:45 PMवंदे भारत एक्सप्रेस में यात्री ने दूध की गुणवत्ता पर उठाए सवाल, कॉर्न फ्लेक्स में मिलाते ही फटा
Jul 11, 2026 | 10:44 PMलोक कलाओं को मजबूत करने के लिए बनेगी समिति, मंत्री शेलार ने डिजिटल संरक्षण और अधिक अवसर का दिया भरोसा
Jul 11, 2026 | 10:43 PMIRCTC ला रहा नई टिकट बुकिंग वेबसाइट, अब नहीं होंगे लंबे कैप्चा और बार-बार डिटेल भरने की झंझट
Jul 11, 2026 | 10:41 PMRose Petals: क्या गुलाब की पंखुड़ियों में छिपा है पेट की सेहत का राज? जानिए इसके हैरान करने वाले फायदे
Jul 11, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM













