मथुरा नरहौली पुल पर भीषण हादसा; ट्रक-बस समेत चार वाहन टकराए; एक की मौत, सात घायल
Mathura Road Accident: थाना हाईवे क्षेत्र में नरहौली पुल के पास दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक, निजी बस और कार समेत 4 वाहनों की भीषण टक्कर में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए।
- Reported By: मोहन श्याम शर्मा | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
घायल यात्री (फोटो नवभारत)
Road Accident Mathura Uttar Pradesh: मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र के नरहौली पुल के पास गुरुवार को दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे के दौरान ट्रक, निजी बस और कार समेत चार वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में एक महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।
दिल्ली से आगरा की ओर जा रही थी प्राइवेट बस
जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश की एक प्राइवेट बस दिल्ली से आगरा की ओर जा रही थी। तभी नरहौली पुल के पास अचानक चार वाहन आपस में भिड़ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार करीब 40 से 45 यात्रियों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और कई यात्री घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही थाना हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना में भास्कर राठौर निवासी अटुर थाना सनावल जिला खंडवा (मध्य प्रदेश) की मौत हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
संभाजीनगर राजमार्ग पर पसरा मातम: तीन अलग-अलग दुर्घटनाओं में महिला समेत 3 की मौत, 9 लोग गंभीर रूप से घायल!
नागपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: एसटी बस और माल वाहन की टक्कर से हड़कंप, पूर्व आयुक्त के निजी सचिव की गई जान
बांके बिहारी मंदिर से गायब हुआ चांदी का रथ? साधु-संतों में मचा हड़कंप, सीएम योगी से की बड़ी मांग! VIDEO
ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली पर लगेगी लगाम: फर्जी पत्रकारों पर कार्रवाई की मांग; ब्रज प्रेस क्लब ने सौंपा ज्ञापन
यह भी पढ़ें- FSDA की बड़ी कार्रवाई: फर्जी दवा निर्माण का खुलासा, भारी मात्रा में नकली दवाएं और पैकिंग सामग्री बरामद

अस्पताल में हो रहा है घायलों का इलाज
घायलों में शीला, सुशील, अमर सिंह, मेछल, लक्ष्मण दास, सुंदरबाई और किशोर, सभी निवासी खंडवा (मध्य प्रदेश), शामिल हैं। सभी का अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के चलते कुछ समय तक हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सुचारु कराया।
