ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली पर लगेगी लगाम: फर्जी पत्रकारों पर कार्रवाई की मांग; ब्रज प्रेस क्लब ने सौंपा ज्ञापन
Mathura News: ब्रज प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने DM सी.पी. सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार को ज्ञापन सौंपकर फर्जी पत्रकारों और अवैध रूप से 'प्रेस' लिखे वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की मांग की।
- Reported By: मोहन श्याम शर्मा | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
ब्रज प्रेस क्लब ने डीएम-एसएसपी को सौंपा ज्ञापन (सोर्स- फोटो नवभारत)
Mathura Braj Press Club: ब्रज प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जिलाधिकारी सी.पी. सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार से मुलाकात कर फर्जी पत्रकारों तथा अवैध रूप से “प्रेस” लिखे वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व क्लब के अध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने किया।
पुलिस स्तर पर भी कराई जाएगी पत्रकारों के सत्यापन की प्रक्रिया
इस दौरान जिलाधिकारी सी.पी. सिंह ने कहा कि जिला सूचना विभाग, पुलिस एवं अन्य संबंधित एजेंसियों के माध्यम से सघन जांच कराई जाएगी। यदि कोई व्यक्ति पत्रकारिता की आड़ में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं एसएसपी श्लोक कुमार ने कहा कि पत्रकारों के सत्यापन की प्रक्रिया पुलिस स्तर पर भी कराई जाएगी और जांच के बाद ही आवश्यक पास जारी किए जाएंगे।
पत्रकारिता की आड़ में ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली पर लगेगी लगाम
डॉ. कमलकांत उपमन्यु ने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा प्रेस की स्वतंत्रता और जवाबदेही पर की गई हालिया टिप्पणी पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य वास्तविक पत्रकारों को परेशान करना नहीं, बल्कि पत्रकारिता की आड़ में ब्लैकमेलिंग, अवैध वसूली और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त फर्जी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित कराना है।
सम्बंधित ख़बरें
हनुमानगढ़ी नमाज विवाद: बृजभूषण शरण सिंह की सफाई, बोले- सीढ़ियों पर नहीं, 52 बीघा परिसर के भीतर पढ़ी गई थी नमाज
राहुल और अखिलेश की हिरासत के खिलाफ मथुरा में बवाल, होली गेट पर सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई नोकझोंक
UP Free Scooty Scheme: मेधावी छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार देगी मुफ्त स्कूटी; जानें क्या हैं नियम
Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
यह भी पढ़ें- दिल्ली से उठी आंदोलन की चिंगारी पहुंची आगरा, सड़क पर उतरे कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं ने किया उग्र प्रदर्शन
उन्होंने बताया कि जुलाई के अंतिम सप्ताह से पूरे ब्रज क्षेत्र में जागरूकता एवं सत्यापन अभियान शुरू कराया जाएगा। इसके लिए प्रशासन और पुलिस के सहयोग से व्यापक स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया से जुड़े जिम्मेदार पत्रकारों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की विश्वसनीयता और सम्मान बनाए रखने के लिए सभी सच्चे पत्रकारों का एकजुट होना आवश्यक है। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में विभिन्न मीडिया संस्थानों के पत्रकार उपस्थित रहे।
