Mathura: धूमधाम से मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, कैबिनेट मंत्री और विधायक ने किया सामूहिक योगाभ्यास
International Yoga Day: गणेशरा स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, विधायक श्रीकांत शर्मा और DM सी.पी. सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
कैबिनेट मंत्री और विधायक (सोर्स-फोटो नवभारत)
International Yoga Day Mathura: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को गणेशरा स्टेडियम में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, विधायक श्रीकांत शर्मा, जिलाधिकारी सी.पी. सिंह सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिकों, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं योग प्रेमियों ने सहभागिता कर सामूहिक योगाभ्यास किया।
युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने लिया बढ़-चढ़कर भाग
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
भारत की प्राचीन संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग है योग
सम्बंधित ख़बरें
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद मामलें में दोनों पक्षों में हुई सुलह वार्ता, 18 अगस्त को फिर होगी बैठक
वृंदावन पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पत्नी संग बांके बिहारी मंदिर में विधि-विधान से की पूजा-अर्चना
Mathura: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती कार बनी आग का गोला; देखते ही देखते जलकर हुई खाक, सभी सवार सुरक्षित
Mathura: गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ा एक्शन; तेल पाइपलाइन चोरी के आरोपी की 19.44 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क
यह भी पढ़ें- Yoga Day: आखिर 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है योग दिवस? इसके पीछे का यह सच बहुत कम लोग जानते हैं!
विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का भी स्रोत है। उन्होंने कहा कि योग के प्रति लोगों की बढ़ती जागरूकता समाज के लिए शुभ संकेत है।
प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रूप से करना चाहिए योग
कार्यक्रम के दौरान पूरे स्टेडियम में उत्साह, अनुशासन और ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला। अंत में अतिथियों ने योग प्रशिक्षकों एवं आयोजन से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया तथा योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
