-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- What Is The Difference Between A Cabinet Minister And A Minister Of State Who Gets The Highest Salary
कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री में क्या है अंतर? किसे मिलती है सबसे ज्यादा तनख्वाह
- Written By: शानू शर्मा
लोकसभा चुनाव के बाद मोदी सरकार के मंत्रिमंडल का गठन हो चुका है। विभागों की भी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। अब सभी मंत्री अपनी जिम्मेदारियों को उठाने के लिए तैयार हैं। ऐसे में हमारे लिए यह जानना जरुरी है कि किस मंत्री की क्या जिम्मेदारी होती है

मोदी कैबिनेट (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नवभारत डेस्क: लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई है। उनके साथ-साथ 72 मंत्रियों को मंत्री पद का शपथ दिलाया गया। पीएम मोदी के अबतक के कार्यकाल में ये सबसे बड़ा मंत्रिमंडल है। पहली बार चुनाव जीतने के बाद पीएम मोदी ने 46 मंत्रियों के साथ शपथ ली थी। वहीं इसके बाद 2019 में 59 मंत्री को मौका मिला था। इस बार एनडीए गठबंधन के साथ सरकार बना रहे पीएम मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में 30 कैबिनेट, 36 राज्य मंत्री और 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के साथ शपथ लिए।
मंत्रिमंडल में कितने तरह के मंत्री
मंत्रिमंडल में तीन तरह के मंत्री होते हैं। जिसमें कैबिनेट, राज्य और राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) शामिल होते हैं। इनमें सबसे ज्यादा पावर कैबिनेट मंत्री को होता है। उसके बाद राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सबसे आखिरी में राज्य मंत्री आते हैं। राष्ट्रपति इस पूरे मंत्रिमंडल का गठन प्रधानमंत्री की सलाह पर करते हैं। कैबिनेट मंत्री वो मंत्री होते हैं जिन्हें प्रधानमंत्री को सीधा रिपोर्ट करना होता है। इनके ऊपर उन्हें सौंपा गया समूचे मंत्रालय की जिम्मेदारी होती है। एक कैबिनेट मंत्री को दो या उससे भी अधिक मंत्रालय दिए जा सकते हैं। उन्हें कैबिनेट की हर बैठक में आनी ही पड़ती है। किसी भी फैसले को कैबिनेट में ही फाइल किया जाता है।
सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले लालू कैसे बनें सरकार, पुलिस बहाली के दौर में हो गए थे फेल
सम्बंधित ख़बरें
ब्रज में गुरु पूर्णिमा की धूम: राधे बाबा टीला पहुंचे मंत्री लक्ष्मी नारायण, गुरु-शिष्य परंपरा का बताया महत्व
जंतर-मंतर पर फिर जुटने लगे छात्र…दिल्ली पुलिस के फूले हाथ-पांव! प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए भारी इंतजाम
भोपाल किसान आंदोलन: प्रदर्शनकारियों ने बस खिसकाई, बीच में दीवार बनकर खड़ी रहीं ACP मोनिका शुक्ला- देखें VIDEO
आगरा में दर्दनाक हादसा: खेलते-खेलते गहरे पानी में गईं दो सगी बहनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
कैबिनेट मंत्री के बाद राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आते हैं। ये भी प्रधानमंत्री को सीधा रिपोर्ट करते हैं। उन्हें कैबिनेट मंत्री को रिपोर्ट नहीं करना होता है। उनके पास खुद का मंत्रालय होता है। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्रियों को कैबिनेट की बैठक में शामलि नहीं होना पड़ता है। वहीं कैबिनेट मंत्री के लिए राज्य मंत्री बनाया जाता है। ये सभी राज्य मंत्री कैबिनेट मंत्री को रिपोर्ट करते है। इन्हें एक से ज्यादा मंत्रालय की भी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। कैबिनेट मंत्री के ना रहने पर मंत्रालय की पूरी जिम्मेदारी राज्य मंत्री की होती है।
किसकी कितनी सैलरी
बता दें कि लोकसभा में हर सदस्य का वेतन तय होता है। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और राज्य मंत्रियों को बाकी सांसदों के मुकाबले अलग से एक भत्ता दिया जाता है। यह सबकुछ सैलरी एक्ट में लिखित होती है। लोकसभा सदस्यों को हर महीने 1 लाख रुपए बेसिक वेतन, 70 हजार निर्वाचन भत्ता और 60 हजार रुपे ऑफिस खर्च के लिए दिए जाते हैं। इसके अलावा संसद सत्र के दौरान हर दिन दो हजार रुपए डेली अलाउंस के रुप में दिया जाता है। इसके अलावा सत्कार भत्ता के रुप में प्रधानमंत्री को 3 हजार, कैबिनेट मंत्री को 2 हजार और राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) को 1 हजार दिया जाता है। वहीं राज्य मंत्री को 600 रुपए सत्तकार भत्ता के रुप में मिलते हैं। कुल मिलाकर देश के प्रधानमंत्री को दो लाख 33 हजार, वहीं एक लोकसभा सांसद को हर महीने दो लाख तीस हजार, कैबिनेट मंत्री को दो लाख 32 हजार और राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) को दो लाख 31 हजार और राज्य मंत्री को दो लाख तीस हजार और छह सौ रुपए मिलते हैं।
What is the difference between a cabinet minister and a minister of state who gets the highest salary
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ब्रज में गुरु पूर्णिमा की धूम: राधे बाबा टीला पहुंचे मंत्री लक्ष्मी नारायण, गुरु-शिष्य परंपरा का बताया महत्व
Jul 29, 2026 | 07:46 PMजंतर-मंतर पर फिर जुटने लगे छात्र…दिल्ली पुलिस के फूले हाथ-पांव! प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए भारी इंतजाम
Jul 29, 2026 | 07:31 PMभोपाल किसान आंदोलन: प्रदर्शनकारियों ने बस खिसकाई, बीच में दीवार बनकर खड़ी रहीं ACP मोनिका शुक्ला- देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:24 PMआगरा में दर्दनाक हादसा: खेलते-खेलते गहरे पानी में गईं दो सगी बहनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
Jul 29, 2026 | 07:20 PMएंटी पेपर लीक बिल पास होने पर अमित शाह ने छात्रों को दी बधाई, बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे
Jul 29, 2026 | 07:15 PMराज्यसभा में तिरंगे पर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PMरील हटाई तो भी होगी कार्रवाई! सोशल मीडिया पर क्रिमिनल्स का महिमामंडन करने वालों पर साइबर पुलिस का शिकंजा
Jul 29, 2026 | 07:04 PMवीडियो गैलरी

भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM










