मथुरा से भाजपा ने फूंका मिशन-2027 का बिगुल, सीएम योगी पहुंचे, दो दिवसीय चिंतन बैठक में बनेगी चुनावी रणनीति

BJP Launches 'Mission 2027': केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक समेत प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और करीब 50 वरिष्ठ नेता मथुरा पहुंचे हैं। संगठन की मजबूती से लेकर विधानसभा चुनाव की तैयारियों तक होगा मंथन ।
BJP organizational meeting held in mathura pankaj chaudhary , hema malini and others
मथुरा में चिंतन बैठक में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी (सोर्स: नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कीं

  • मथुरा में दो दिवसीय चिंतन बैठक का आयोजन

  • सीएम योगी समेत दोनों डिप्टी सीएम बैठक में शामिल

  • बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर होगा मंथन

BJP Starts Accelerating Preparations Mathura : उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियों को गति देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा को भाजपा के दो दिवसीय योजना एवं चिंतन बैठक के लिए चुना गया है।

सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से मथुरा पहुंचे। उनके आगमन पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री सीधे निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे।

इस बैठक में प्रदेश सरकार और संगठन के शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर व्यापक विचार-विमर्श किया जा रहा है।

बैठक में सीएम,दोनों डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष मौजूद

इस दो दिवसीय बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित करीब 50 वरिष्ठ नेता और संगठन के प्रमुख पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं।

पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की एक साथ मौजूदगी को देखते हुए इस बैठक को राजनीतिक और संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मथुरा से 2027 की तैयारियों को धार देने की कवायद

अयोध्या और काशी के बाद अब कान्हा की नगरी मथुरा में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का जुटना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

बैठक के माध्यम से पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी रणनीति की रूपरेखा तैयार करने के साथ ही संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करेगी।

प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर पार्टी की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता के बीच सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को पहुंचाने के तरीकों पर चर्चा होने की संभावना है।

BJP organizational meeting held in mathura pankaj chaudhary , hema malini and others
2047 तक UP में सपा की सरकार नहीं बनेगी: केशव मौर्य का बड़ा दावा, अखिलेश को दी मथुरा चलने की चुनौती, VIDEO

संगठन और सरकार के कामकाज पर होगा मंथन

दो दिवसीय योजना बैठक में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने, केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों पर चर्चा महत्वपूर्ण विषय रहेंगे।

इसके साथ ही सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय, क्षेत्रवार राजनीतिक परिस्थितियों और चुनावी तैयारियों की समीक्षा भी बैठक के एजेंडे में शामिल रहने की संभावना है।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और दोनों उपमुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में प्रदेश के राजनीतिक हालात तथा सरकार के कामकाज को लेकर भी विचार-विमर्श होगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन की प्राथमिकताओं और कार्ययोजना पर अपनी बात रखेंगे।

सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष इंतजाम

भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेताओं के मथुरा आगमन को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। मुख्यमंत्री और अन्य वीआईपी नेताओं के कार्यक्रम को लेकर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं।

मथुरा में आयोजित भाजपा की यह दो दिवसीय बैठक वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण है।

अब राजनीतिक और संगठनात्मक हलकों की निगाहें इस बैठक पर टिकी हैं कि कृष्ण की नगरी में होने वाले इस मंथन से भाजपा की आगामी चुनावी रणनीति और संगठनात्मक कार्ययोजना की कौन-सी रूपरेखा सामने आती है।

BJP organizational meeting held in mathura pankaj chaudhary , hema malini and others
मथुरा से भाजपा फूंकेगी 2027 के चुनावी बिगुल की रणनीति, अयोध्या-काशी के बाद अब कान्हा की नगरी पर नजर