2047 तक UP में सपा की सरकार नहीं बनेगी: केशव मौर्य का बड़ा दावा, अखिलेश को दी मथुरा चलने की चुनौती, VIDEO

UP Bareilly BJP Sammelan: बरेली में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि 2047 तक यूपी में सपा और देश में कांग्रेस सत्ता में नहीं आएगी, साथ ही अखिलेश को मथुरा चलने की चुनौती दी।

Keshav Prasad Maurya Statement: बरेली में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह और समरसता सम्मेलन के दौरान उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। मौर्य ने दावा किया कि 2047 तक उत्तर प्रदेश की सत्ता में समाजवादी पार्टी और देश की सत्ता में कांग्रेस वापस नहीं आने वाली है। भाजपा के '100 में से 60% वोट हमारा, 40% में बंटवारा' के नारे को दोहराते हुए उन्होंने भरोसा जताया कि बरेली मंडल की सभी 25 सीटें जीतकर भाजपा तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।

अखिलेश यादव के 'लैपटॉप जीतेगा' वाले बयान पर पलटवार करते हुए मौर्य ने आरोप लगाया कि सपा के शासन में गुंडे, अपराधी और माफिया पनपते हैं। वहीं, राहुल गांधी द्वारा लगाए गए फोन टैपिंग के आरोपों पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता विदेशी शक्तियों के इशारे पर देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि खुद सैम पित्रोदा इन आरोपों को गलत बता चुके हैं। अंत में उन्होंने अखिलेश यादव को अयोध्या जाने के बजाय मथुरा चलकर श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण का समर्थन करने की खुली चुनौती दी।

संबंधित खबरें

No stories found.