गोविंद पंत राजू

विज्ञान स्नातक और इतिहास में पीएच डी गोविंद पंत राजू एक वरिष्ठ और जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 35 वर्षों से अधिक का लंबा अनुभव है। वे नवभारत टाइम्स और आज तक जैसे बड़े मीडिया संस्थानों के साथ बीबीसी टीवी, एएनआई और अनेक अन्य टीवी चैनलों के साथ स्टेट हेड/स्थानीय संपादक के रूप में काम कर चुके हैं। वे अंटार्कटिका अभियान (1991-92) में शामिल होने और वहां से रिपोर्टिंग करने वाले पहले भारतीय पत्रकार माने जाते हैं। वहां वे लगभग 210-250 घंटे तक बर्फ के बीच फंसे रहे थे। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU),उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी और एमिटी यूनिवर्सिटी सहित कई संस्थानों में जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन कार्यक्रमों के लिए अकादमिक सलाहकार और विजिटिंग फैकल्टी के रूप में कार्य किया है। वे एक पर्वतारोही भी हैं और केदार डोम, नंदा देवी ईस्ट, त्रिशूल जैसी चोटियों के साथ-साथ एवरेस्ट बेस कैंप तक की चढ़ाई कर चुके हैं।
Connect:
गोविंद पंत राजू