यूपी में बड़ा बवाल…कब्रिस्तान पर चला बुलडोजर, बागपत में उखड़ा समुदाय, पुलिस पर लगाया आरोप
Baghpat News: यूपी के बागपत में कुछ प्रभावशाली लोगों पर मुस्लिम कब्रिस्तान पर कब्जा करने की कोशिश का आरोप लगा है। रात में बुलडोजर से 4 कब्रें खोद दी गईं, जिससे इलाके में तनाव फैल गया।
- Written By: रंजन कुमार
यूपी में कब्रिस्तान चलाया बुलडोजर। इमेज-एआई
Uttar Pradesh Communal Tension: उत्तर प्रदेश के बागपत से संवेदनशील मामला सामने आया है। जिले के सरूरपुर गांव में उस वक्त तनाव फैल गया, जब कुछ दबंगों पर मुस्लिम समुदाय के कब्रिस्तान पर कब्जा करने की नीयत से कब्रों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगा। बताया जा रहा कि आरोपियों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर बुलडोजर से 4 कब्रें खुदवा दीं।
यह पूरी घटना बागपत सिटी कोतवाली क्षेत्र के सरूरपुर गांव की है। स्थानीय लोगों के मुताबिक रात के वक्त कुछ प्रभावशाली लोगों ने कब्रिस्तान की जमीन को निशाना बनाया। आरोप है कि उन्होंने बुलडोजर मंगवाकर वहां बनी चार कब्रों को तोड़ दिया। जैसे ही सुबह गांव वालों को इसकी भनक लगी, मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों का गुस्सा बढ़ता देख आरोपी वहां से फरार हो गए।
200 साल पुराना है कब्रिस्तान
गांव वालों का कहना है कि यह कब्रिस्तान लगभग 200 साल पुराना है। पीढ़ियों से मुस्लिम समुदाय इसका इस्तेमाल कर रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि
गांव के कुछ भू-माफिया और दबंग इस बेशकीमती जमीन पर नजर गड़ाए हुए हैं। यह पहली बार नहीं है, जब इस जमीन को लेकर विवाद हुआ हो। पहले भी कब्जे की कोशिशें हो चुकी हैं। ग्रामीणों ने गांव के प्रधान और स्थानीय प्रशासन पर भी लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुराने विवादों पर समय रहते कार्रवाई की गई होती तो आज यह नौबत न आती।
सम्बंधित ख़बरें
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
राम मंदिर चढ़ावा कांड: किसके पास मिला कितना धन? SIT ने कोर्ट में पेश की लिस्ट, जानकर उड़ जाएंगे होश
वाराणसी पुलिस का बड़ा एक्शन: 12.50 लाख की इंश्योरेंस साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार
दालमंडी चौड़ीकरण में बड़ा मोड़: 5 मस्जिदों पर ध्वस्तीकरण शुरू, करीमुल्ला बेग मस्जिद से अभियान की शुरुआत
यह भी पढ़ें: सीएम योगी का बुलडोजर बिना गरजे ही लौटा, ऐसा क्या हो गया ग्रेटर नोएडा में? प्रशासन ठंडा पड़ गया
पुलिस का आश्वासन और जांच शुरू
हंगामे की सूचना मिलते सिटी कोतवाली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। उन्होंने आक्रोशित लोगों को शांत करवाया। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद आश्वासन दिया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस फिलहाल दो बिंदुओं पर मुख्य रूप से जांच कर रही है। इसमें पहला दस्तावेजों की पड़ताल है। राजस्व विभाग की मदद से कब्रिस्तान की जमीन के कागजात देखे जा रहे हैं, जिससे मालिकाना हक स्पष्ट हो सके। दूसरा बुलडोजर की तलाश है। पुलिस यह पता लगा रही कि रात में बुलडोजर किसने मंगवाया था और उसका मालिक कौन है। फिलहाल गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
