Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

योगी राज में मारे गए 266 अपराधी…22306 बदमाश गिरफ्तार, ऐसे रखी जा रही अपरधियों-माफियों पर नजर

Yogi Adityanath: यूपी में 8 वर्षों में मुठभेड़ में 266 अपराधी मारे गए। 10990 अपराधी घायल हुए। पुलिस ने 22306 इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया। अब भी यूपी में दो लाख 945 गैंग (गिरोह) सक्रिय हैं।

  • Written By: रंजन कुमार
Updated On: Jan 24, 2026 | 07:07 PM

यूपी में अपराधियों का एनकाउंटर।

Follow Us
Close
Follow Us:

UP Police News : उत्तर प्रदेश में अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ योगी सरकार का जीरो टॉलरेंस अभियान जारी है। पिछले 8 वर्षों के आंकड़े देखें तो सूबे की पुलिस ने कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए बड़े पैमाने पर कार्रवाई की है। इस दौरान सैकड़ों अपराधी मुठभेड़ में ढेर हुए। वहीं, हजारों सलाखों के पीछे पहुंचाए गए।

राज्य सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 8 वर्षों में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ों में 266 अपराधी मारे गए हैं। इसके अलावा 10990 अपराधी मुठभेड़ के दौरान घायल हुए। पुलिस ने 22306 इनामी बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। इतनी बड़ी कार्रवाई के बावजूद राज्य में अब भी अपराधियों के 2,00,945 गिरोह (गैंग) सक्रिय हैं। इन गिरोहों पर नकेल कसने के लिए अब यूपी पुलिस तकनीक का सहारा ले रही।

यक्ष ऐप- अपराधियों की डिजिटल कुंडली

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल में यक्ष (YAKSH) ऐप की शुरुआत की है, जो अपराधियों की निगरानी का तरीका पूरी तरह बदल देगा। डीजीपी राजीव कृष्ण के मुताबिक यह ऐप केवल एक डेटाबेस नहीं है, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर आधारित एक आधुनिक हथियार है।

सम्बंधित ख़बरें

उत्तर प्रदेश में ‘केरला स्टोरी’? 5 नाबालिग मुस्लिम लड़कियों पर FIR, हिंदू लड़की के साथ किया था ये कांड- VIDEO

यूपी का होगा बंटवारा? नया राज्य बनाने की मांग, इन 28 जिलों को अलग करके होगा गठन

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की जान को खतरा…प्रशासन के गुंडे संत के वेश में घूम रहे, शिष्य के और क्या आरोप?

योगी के ‘पहलवान’ डीएम, रिटायर्ड सैनिक को कंधे पर उठाया, बोले-हां भाई पिस्टल दियो जरा और फिर औंधे मुंह…

इस ऐप की विशेषताएं

डिजिटल पहचान: इसमें अपराधियों का फेस और वॉइस रिकग्निशन डेटा होगा।

गैंग लिंक एनालिसिस: यह ऐप बताएगा कि किस अपराधी के तार किस गैंग से जुड़े हैं।

लोकेशन अलर्ट: कोई संदिग्ध तय इलाके से बाहर जाता है तो पुलिस को तुरंत अलर्ट मिलेगा।

रियल टाइम सत्यापन: अब हर बीट पुलिसकर्मी को अपने क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों और माफियाओं का डिजिटल सत्यापन करना अनिवार्य होगा।

यह भी पढ़ें: चित्रकूट में 40 लाख फिरौती नहीं देने पर व्यापारी के बेटे को मार डाला, योगी की पुलिस ने अपराधी का किया एनकाउंटर

9000 पुलिसकर्मियों को दी जा रही ट्रेनिंग

पुलिस अब डेटा ड्रिवेन पुलिसिंग की ओर बढ़ रही। इसके तहत राज्य के हर गांव और मोहल्ले की डिजिटल मैपिंग की जा रही है। किसी भी अपराधी की हलचल अब सिस्टम में कलर कोडिंग और स्कोरिंग के साथ दिखाई देगी, जिससे पता चलेगा कि कौन सा अपराधी कितना सक्रिय है। वर्तमान में राज्य के 9000 से अधिक पुलिसकर्मी इस ऐप को चलाने का प्रशिक्षण ले रहे। उम्मीद है कि एक महीने के भीतर इसके सभी मॉड्यूल पूरी तरह काम करने लगेंगे। इस डिजिटल घेराबंदी से स्थानीय पुलिस की जवाबदेही तय होगी और माफियाओं की गतिविधियों पर 24 घंटे नजर रखना आसान हो जाएगा।

266 criminals killed in yogi rule 22306 miscreants arrested this is how criminals and mafias are being monitored

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 24, 2026 | 07:07 PM

Topics:  

  • Uttar Pradesh
  • Uttar Pradesh News
  • Uttar Pradesh Police
  • Yogi Adityanath

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.