Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की जान को खतरा…प्रशासन के गुंडे संत के वेश में घूम रहे, शिष्य के और क्या आरोप?

Avimukteshwaranand News : यूपी में प्रशासन और स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का विवाद गहराता जा रहा है। अब शंकराचार्य के शिष्य ने स्वामी की जान को खतरा तक बता दिया है। इस आरोप पर प्रतिक्रिया नहीं आई है।

  • Written By: रंजन कुमार
Updated On: Jan 24, 2026 | 03:53 PM

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और सीएम योगी।

Follow Us
Close
Follow Us:

UP Avimukteshwaranand News : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और मेला प्रशासन के बीच छह दिनों से विवाद जारी है। इस बीच उन्होंने शिविर के अंदर और बाहर 12 सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं।

शंकराचार्य के विशेष प्रतिनिधि देवेंद्र पांडे का कहना है कि यह हमारी मजबूरी है, क्योंकि शंकराचार्य सड़क पर बैठे हैं। स्थानीय प्रशासन और उसके गुंडे हैं। वो संत के वेश में शैतान बनकर यहां घूम रहे हैं। उनसे शंकराचार्य की जान को बड़ा खतरा है। रात में आकर वीडियो बनाते हैं। पकड़े जाने पर कहते हैं कि नोटिस देने आए हैं। इन आरोपों पर फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

दो दिनों से अविमुक्तेश्वरानंद की तबीयत खराब

दो दिनों से स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की तबीयत खराब है। उन्होंने कल रात में दवा ली थी। शुक्रवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें तेज बुखार आ गया था। इस बीच अविमुक्तेश्वरानंद ने डिप्टी सीएम केशव मौर्य को एक समझदार नेता भी बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री होना चाहिए। जो समझते हैं कि अधिकारियों से गलती हुई है। जो अकड़ में बैठा हो, उसे मुख्यमंत्री नहीं होना चाहिए। बता दें कि दो दिन पहले यानी 22 जनवरी को डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा था कि शंकराचार्य जी के चरणों में प्रणाम करता हूं। उनसे स्नान करने की प्रार्थना करता हूं। वो इस बात को यहीं खत्म करें। पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों पाए जाने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

योगी के ‘पहलवान’ डीएम, रिटायर्ड सैनिक को कंधे पर उठाया, बोले-हां भाई पिस्टल दियो जरा और फिर औंधे मुंह…

कौन है अंशिका सिंह? जिसने सीएम योगी के गृह क्षेत्र में की फायरिंग, बर्थडे का जश्न पड़ा महंगा

मुरादाबाद में हिंदू छात्रा को जबरन पहनाया बुर्का, धर्म परिवर्तन का दबाव! 5 युवतियों पर FIR से सनसनी

जान दे रहा हूं…पत्नी और सास-ससुर ने परेशान कर दिया है, UPSC की तैयारी कर रहे युवक ने दी जान

विपक्षी दलों ने क्या-कुछ कहां है?

इस पूरे मामले को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि किसी भी महात्मा और संत को संगम नदी या किसी नदी में स्नान करने से रोकना अधर्म है। भाजपा सरकार संतों और महात्माओं की विरोधी है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा है कि प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार को महात्माओं से माफी मांगनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की बिगड़ी तबीयत, 6 दिनों से धरने पर बैठे हैं शंकराचार्य

मौनी अमावस्या पर क्या हुआ था?

18 जनवरी को मौनी अमावस्या पर माघ मेले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पालकी में स्नान करने जा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोका और पैदल जाने के लिए कह दिया। विरोध करने पर उनके शिष्यों से धक्का-मुक्की हुई। इससे नाराज अविमुक्तेश्वरानंद शिविर के बाहर धरने पर बैठ गए। प्रशासन ने अविमुक्तेश्वरानंद को 48 घंटे में दो नोटिस जारी किए।

Swami avimukteshwarananda life is in danger up administration thugs are roaming around disguised as saints what other allegations does the disciple have

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 24, 2026 | 03:53 PM

Topics:  

  • Deputy CM Keshav Maurya
  • Uttar Pradesh News
  • Uttar Pradesh Police
  • Yogi Adityanath

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.