

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गोंडा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (15904 ) के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। जिसमें अभी तक 4 लोगों की जान जाने की खबर सामने आ रही है, वहीं 23 से ज्यादा लोगों के घयाल होने की खबर भी सामने आ रही है। यह घटना उत्तर प्रदेश के गोंडा के पास झिलाही रेलवे स्टेशन के नजदीक घटी है। शुरूआती रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे में एसी कोच मुख्य तरीके से प्रभावित हुए हैं। यात्री अभी भी डिब्बों में फंसे हुए हैं। इस घटना में कितने लोग घायल हुए हैं इसे लेकर अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।
घटना के तुरंत बाद सीएम योगी आदित्यनाथ एक्शन मोड़ में आते हुए रेल हादसे का संज्ञान लिया है। साथ ही अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया हैं। सीएमओ से दी गई जानकारी के मुताबिक उन्होंने घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं।
इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।
https://twitter.com/ANI/status/1813885013244498232
इस घटना ने पूरे देश में एक बार फिर खलबली मचा दी है जिसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे के बाराबंकी-गोरखपुर रेल खण्ड पर मोतीगंज-झिलाही स्टेशनों के मध्य डाउन लाइन पर 15904 चण्डीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के हादसे के फलस्वरूप रेल यात्रियों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी किया है।
लखनऊ - 8957409292
गोंडा- 8957400965
गोंडा में डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (15904 ) के 14 डिब्बे पटरी से उतरने के बाद रेल मार्ग प्रभावित हुए है। जिसके चलते कई सारी रेलगाड़ियों के रास्ते बदल दिए गए है वहीं कई ट्रेन को रद्द कर दिया गया है।