अमेरिका में है भारतीयों का भौकाल, यहां बसा मिनी इंडिया US के भविष्य को दे रहा आकार

इंडियास्पोरा ने बीते मुगलवार को अमेरिका में भारतीय प्रवासियों के योगदान को एक रिपोर्ट जारी किया है। अमेरिका में भारतीय अमेरिकियों की उपलब्धियों और भारत में उनके योगदान का आंकड़ा जारी करती है। इन क्षेत्रों में तेजी से भारतीय प्रवासी अमेरिका में वर्चस्व बढ‍़ा रहे हैं।
Indian Americans are shaping future of US, Indiaspora report
भारतीय अमेरिकी अमेरिका के भविष्य को दे रहे हैं आकार
Published on
Updated on

वाशिंगटन/नई दिल्ली: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति और डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन के प्रेशिडेंशियल चुनाव के पहले डिबेट में खराब प्रदर्शन को लेकर उन्हें राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से हटाने की मांग उठने लगी। उनकी जगह भारतीय मूल की अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस पार्टी ले सकती हैं। बाइडन के बाद राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में कमला हैरिस पार्टी की पहली पसंद हैं।

अगर बाइडन राष्ट्रपति चुनाव की रेस से पीछे हटते हैं तो कमला हैरिस डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार होंगी। यानी भारतीय मूल के अमेरिकियों का दबदबा और बढ़ जाएगा। इसी सरगर्मी के बीच इंडियास्पोरा ने एक रिपार्ट जारी की। जो कि बताता है कि अमेरिका में भारतीय मूल के अमेरिकन का भौकाल किस तरह विभिन्न क्षेत्रों में तेजी बढ‍़ रहा है। भारतीय अमेरिकी अमेरिका के भविष्य को दे आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

 क्या कहती है इंडियास्पोरा रिपोर्ट

इंडियास्पोरा ने बीते मुगलवार को अमेरिका में भारतीय प्रवासियों के योगदान को एक रिपोर्ट जारी किया है। दरअसन, यह प्रवासी समुदाय के दिल में गूंजने वाली थीम हर शहर मेरा शहर है, और दुनिया के सभी लोग मेरे रिश्तेदार हैं को आगे बढ़ाते हुए, यह रिपोर्ट पांच प्रमुख क्षेत्रों- आर्थिक, वैज्ञानिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और नागरिक में प्रवासी समुदाय के प्रभाव की गहराई से जांच करती है।

उद्योग जगत के नेताओं, अकादमिक विद्वानों और व्यावसायिक अधिकारियों की एक प्रतिष्ठित संचालन समिति द्वारा निर्देशित ये रिपोर्ट व्यापक और व्यावहारिक विश्लेषण सुनिश्चित करती है। यह रिपोर्ट अमेरिका में भारतीय अमेरिकियों की उपलब्धियों और भारत में उनके योगदान का आंकड़ा जारी करती है। इन क्षेत्रों में तेजी से भारतीय प्रवासी अमेरिका में वर्चस्व बढ‍़ा रहे हैं।

लोकतंत्र में हिस्सेदारी

  • भारतीय अमेरिकी सीनेटर, प्रतिनिधि और मेयर हैं।
  • 2013 में 60 से अधिक भारतीय प्रशासन में रहे।
  • 2023 तक 50 से अधिक हो गए।
  • उपराष्ट्रपति कमला हैरिस इस पद को संभालने वाली पहली महिला है।

बिजनेस

  • फॉर्च्यून 500 कंपनियों में से 16 भारतीय मूल के CEO हैं जो कि 2.7 मिलियन एंप्लायीज को लीड कर रहे हैं।
  • 648 स्टार्टअप्स में भारतीय अमेरिकी 72 सह- संस्थापक है।
  • अमेरिकी होटल की लगभग 60% मलिक भारतीय मूल के हैं। अमेरिकी टैक्स 5 से 6% भारतीय मूल के अमेरिकी चुकाते हैं।
  • 11 से 12 मिलियन अमेरिकी नौकरियों का सृजन करते हैं।

आय से लाभांश

  • अमेरिकी 15%
  • भारतीय 20%

ब्याज से कमाई

  • 2011-12 में 43%
  • 2022-23 में 53%

एजुकेशन सेक्टर

  • 1957 से 2019 तक अमेरिका में भारतीय पेटेंट हिस्सेदारी दो प्रतिशत से बढ़कर 10% हो गई है।
  • 22,000 भारतीय अमेरिकी कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ा रहे हैं अमेरिकी विश्वविद्यालय में 2.6 प्रतिशत भारतीय फैकल्टी है।
  • 2030 में भारतीय मूल के वैज्ञानिकों ने 13 प्रतिशत वैज्ञानिक प्रकाशनों में योगदान दिया है।

कल्चर

  • योग और आयुर्वेद अमेरिका में लोकप्रिय है।
  • 10% अमेरिकी योग का अभ्यास करते हैं।
  • 36000 लगभग योग स्टूडियो अमेरिका में है।

हिंदी भाषा में ब्रॉडकास्ट

अमेरिका में कई हिंदी रेडियो स्टेशन है। जैसे- RBC रेडियो, इजी 96 रेडियो, रेडियो हमसफर, देसी जंक्शन, रेडियो सलाम नमस्ते, फन एशिया रेडियो और संगीत।

लाइफस्टाइल

  • अमेरिका में पहनावा- ओढ़ावा में कभी तेजी से इंडियन ड्रेस शुमार हो रहे हैं। मेहंदी बिंदी और लहंगा जैसे पारंपरिक तत्व मुख्य धारा बना रहे हैं।
  • लहेंगे अब नॉर्डस्ट्राम जैसे उच्च स्तरीय खुदरा विक्रेताओं पर उपलब्ध है। डिजाइनर फाल्गुनी और सेन पीकॉक अब न्यूयार्क फैशन वीक में भी परफॉर्म कर रहे हैं।

इन प्रमुख सेक्टरों में मजबूत हिस्सेदारी

  • माइक्रोसॉफ्ट के 34% कर्मी भारतीय मूल के हैं
  • 12% वैज्ञानिक भारतीय हैं।
  • जेरॉक्स के 13% कर्मी भारतीय हैं।
  • नासा के 36 प्रतिशत वैज्ञानिक भारतीय हैं।
  • आईबीएम के 28 प्रतिशत कर्मी भारतीय मूल के हैं।
  • 38% डॉक्टर भारतीय डॉक्टर अमेरिका में हैं।
  • इंटेल के 17% वैज्ञानिक भारतीय हैं।

बता दें कि अमेरिका में 50 लाख अमेरिकी भारतीय बसते हैं। इसमें से सबसे ज्यादा कैलिफोर्निया 20%, न्यू जर्सी 11%, टैक्सास 9 प्रतिशत, न्यूयॉर्क में 7% और इलियान शहर में 7% भारतीय मूल के अमेरिकी रहते हैं। ये भारतीय चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com