महोबा भाजपा में भारी हड़कंप! पूर्व महिला मंत्री ने जिला अध्यक्ष पर लगाए संगीन आरोप, फेसबुक लाइव के जरिए रखी बात
Uttar Pradesh News: महोबा में BJP की पूर्व जिला मंत्री ने जिला अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा पर पद के बदले शोषण का आरोप लगाया है। फेसबुक लाइव के जरिए पीड़िता ने लगाए आरोप।
- Written By: सजल रघुवंशी
महिला ने जिला अध्यक्ष पर लगाए आरोप (सोर्स- सोशल मीडिया)
Mahoba BJP Leader Allegation: उत्तर प्रदेश के महोबा से एक बड़ी खबर निकल कर आ रही है। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी के अंदर उस समय हड़कंप मच गया, जब महिला पूर्व जिला मंत्री ने जिला अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाह पर गंभीर और संगीन आरोप लगाए। महिला ने दावा किया कि जिला उपाध्यक्ष पद के लिए उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया गया। हालांकि इस मामले में जिला अध्यक्ष ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है और इन आरोपों को बदनाम करने वाली साजिश बताया।
बता दें कि यह मामला पुलिस अधीक्षक के पास भी पहुंच चुका है। जहां पीड़िता ने जिला अध्यक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, वहीं इस मामले में बीजेपी नेताओं ने चुप्पी साध रखी है। दूसरी ओर, विपक्ष ने पार्टी संगठन में महिलाओं की स्थिति को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।
फेसबुक पर लाइव आकर लगाए आरोप
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी में नई जिला कार्यकारिणी के गठन के बाद से ही पार्टी के अंदर असंतोष की सुगबुगाहट थी लेकिन पूर्व जिला मंत्री के फेसबुक लाइव के बाद मामला तूल पकड़ गया। पीड़िता ने जिला अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा पर पद के बदले शारीरिक संबंध का दबाव बनाने और मना करने पर पद से हटाने या पार्टी से निकालने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
सम्बंधित ख़बरें
मंत्री नितेश राणे जाएंगे जेल! कीचड़ फेक मामले में कोर्ट ने सुनाई 1 माह जेल की सजा, महाराष्ट्र में सियासी तूफान
भय बहुत हुआ…अब भाजपा चाहिए! PM मोदी ने बंगाल के नाम लिखा इमोशनल लेटर, लिखा- अब बदलाव होकर रहेगा
बंगाल चुनाव: PM Modi की बड़ी भविष्यवाणी, कहा- चार मई को BJP सरकार के शपथ ग्रहण में ही आउंगा
मुझे मारने की कोशिश…TMC सांसद मिताली बाग की कार पर हमला, BJP पर लगाए आरोप, फेसबुक लाइव पर किया खुलासा
दो और लोगों पर लगाए आरोप
मामला यहीं नहीं रुका, पीड़िता ने आरोप लगाया कि जिला महामंत्री और जिला उपाध्यक्ष सहित दो अन्य पदाधिकारी भी उन पर जिला अध्यक्ष की बात मानने का दबाव बना रहे थे। भावुक होकर उन्होंने कहा कि वह सालों से पार्टी के लिए समर्पित रहीं लेकिन जब उनके पति को झूठे दुष्कर्म मामले में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी गई, तब उनका सब्र टूट गया और उन्हें फेसबुक लाइव के जरिए अपनी बात सार्वजनिक करनी पड़ी।
यह भी पढ़ें: ‘वह विवाह से पहले उसके साथ रहने क्यों चली गई?’, लिव इन रिलेशनशिप वाले एक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उठाए सवाल
जिला अध्यक्ष ने आरोपों को किया खारिज
बता दें कि इन आरोपों के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा बचाव में उतर आए हैं। उन्होंने सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार और मनगढ़ंत बताया है। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर लगाए जा रहे इन दावों में कोई सच्चाई नहीं है और यह उनकी छवि खराब करने की कोशिश है। उन्होंने आरोपों की कड़ी निंदा करते हुए उन्हें खारिज कर दिया है।
