मुझे मारने की कोशिश…TMC सांसद मिताली बाग की कार पर हमला, BJP पर लगाए आरोप, फेसबुक लाइव पर किया खुलासा
Mitali Bag Car Attack: आरामबाग से TMC उम्मीदवार मिताली बाग की कार पर हमला हुआ है। सांसद ने फेसबुक लाइव पर रोते हुए इस बात की जानकारी दी और BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया।
- Written By: प्रिया जैस
मिताली बाग की कार पर हमला (सौजन्य- एक्स@TMC_Supporters)
Arambagh TMC Mitali Bag: पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे चरण को लेकर सियासी पारा बढ़ गया है। भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के बीच आए दिन झड़प की खबरें सामने आ रही है। इसी बीच TMC की उम्मीदवार मिताली बाग (Mitali Bag) ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाए है। आरामबाग से TMC की मिताली बाग ने दावा किया है कि चुनाव प्रचार के दौरान उनकी कार पर हमला किया गया, और इसके पीछे उन्होंने BJP कार्यकर्ताओं का हाथ बताया है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस पार्टी जोरो-शोरो से चुनावी प्रचार में लगी हुई है। इसी दौरान मिताली बाग (Mitali Bag) ने फेसबुक पर लाइव कर इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनकी कार पर लाठी-डंडे से हमला किया। इस झड़प में उनके ड्राइवर को चोटें भी आई।
मिताली बाग ने फेसबुक लाइव कर दी जानकारी
एक फेसबुक लाइव वीडियो में, आरामबाग से TMC की मिताली बाग ने दावा किया है कि चुनाव प्रचार के दौरान उनकी कार पर हमला किया गया, और इसके पीछे उन्होंने BJP कार्यकर्ताओं का हाथ बताया है।
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल चुनाव: ‘वैगन आर से आए और शीशमहल की पार्किंग में पहुंच गए’, केजरीवाल पर बोले राहुल गांधी; दिया यह बयान
बंगाल चुनाव: PM Modi की बड़ी भविष्यवाणी, कहा- चार मई को BJP सरकार के शपथ ग्रहण में ही आउंगा
पीएम मोदी ने खाई झालमुरी तो ममता बनर्जी पहुंचीं सब्जी मंडी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा VIDEO
बंगाल की मिठाइयों पर चढ़ा सियासी रंग, TMC, BJP और लेफ्ट…; पार्टी के ठप्पे वाले संदेश से पटा बाजार
Shame on Bohiragato BJP| Car of #Arambagh TMC MP #MitaliBag allegedly attacked by BJP .
মিতালি বাগের গাড়িতে হামলা গোঘাটে! জখম তৃণমূল সাংসদ ভর্তি হাসপাতালে, বিজেপির বিরুদ্ধে অভিযোগ.#BanglaBirodhiBJP #Hooghly #TMCS #VoteForTMC সমাজমাধ্যমে লাইভ স্ট্রিমিং করে সেই হামলার ঘটনার কথা… pic.twitter.com/U5QcQS8aak — Trinamool Supporters TMCS (@TMC_Supporters) April 27, 2026
टीएमसी ने घटना की पुष्टि की
टीएमसी पार्टी ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बात की पुष्टि की। एक्स पर लिखा कि पार्टी की सांसद मिताली बाग की कार पर हमला हुआ। जानकारी के अनुसार, मिताली बाद पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी की रैली में शामिल होने जा रही थीं, तभी यह हमला हुआ।
इस हमले में उनकी कार के शीशे तोड़ दिए गए और ड्राइवर को नुकसान पहुंचाया गया। टीएमसी ने इस हमले को अनुसूचित जाति समुदाय से आने वाली महिला सांसद पर कायरतापूर्ण हमला बताया।
यह भी पढ़ें – नैनीताल कलेक्ट्रेट में मची सनसनी! पार्किंग में खड़ी कार के अंदर खून से लथपथ मिला वकील का शव
बीजेपी ने आरोपों को बताया नाटक
इस मामले पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया। भाजपा के पार्टी प्रवक्ता देबजीत सरकार ने मिताली बाग के दावों को नाटक करार दिया। देबजीत सरकार ने कहा कि मामला इसके उलट है। टीएमसी कार्यकर्ताओं ने ही बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला किया है। बीजेपी नेता बिमान घोष ने कहा कि TMC के कार्यकर्ताओं ने लाठी-डंडों और हथियारों से भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया है। घायल कार्यकर्ताओं को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भाजपा पर टीएमसी का पलटवार
गोगहाट के टीएमसी नेता संजय खान ने भाजपा के दावों का खंडन किया है। बीजेपी के आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही इलाके में घुसे थे और अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाकर उन पर हमला किया।
चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
इस हिंसक झड़प की गंभीरता को देखते हुए चुनाव आयोग ने जांच की शुरुआत कर दी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार, इस मामले का सीसीटीवी फुटेज हासिल कर लिया गया है और घटना की रिपोर्ट मांगी गई है। साथ ही इलाके में केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात किया गया हैं और मिताली बाग के फेसबुक लाइव की भी जांच की जा रही है।
