बंगाल चुनाव: PM Modi की बड़ी भविष्यवाणी, कहा- चार मई को BJP सरकार के शपथ ग्रहण में ही आउंगा
Bengal Election: बैरकपुर में पीएम मोदी ने बड़ी भविष्यवाणी की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि 4 मई को भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण में आऊंगा। इसके अलावा उन्होंने TMC को घुसपैठ और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर घेरा।
- Written By: सजल रघुवंशी
पीएम मोदी (सोर्स- सोशल मीडिया)
PM Modi In Bengal Election BJP Vijay Sankalp Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के बैरकपुर पहुंचे, इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जमकर माहौल बनाया। प्रधानमंत्री की इस सभा को विजय संकल्प सभा का नाम दिया गया। बता दें कि चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी भाविष्यवाणी कर दी है। उन्होंने कहा कि अब मैं चार मई को ही बंगाल वापस आउंगा, जब यहां बीजेपी की सरकार का शपथग्रहण समारोह होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैरकपुर की जनता के सामने यह भी कहा कि अब पूरे पश्चिम बंगाल के लोग सुरक्षा, अवसर और ईमानदार शासन चाहते हैं, जिसे तृणमूल कांग्रेस देने में पूरी तरह से फेल रही है।
अब बंगाल में खिलेगा भाजपा का कमल- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन राज्यों का उदाहरण देते हुए कहा कि वह खुद को बंगाल की सेवा करने और पूरे बंगाल की रक्षा करने के लिए समर्पित मानते हैं। साथ ही अपनी चुनावी रैली में पीएम मोदी ने यह भी दावा किया कि ओडिसा और बिहार के बाद अब बंगाल में कमल खिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Bihar By Election: बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव संपन्न; 34.30% मतदान 3 अगस्त को होगी वोटो की गिनती
राज्यसभा में संजय सिंह का बड़ा हमला, पेपर लीक से लेकर सत्ता बदलने तक सरकार को दी खुली चुनौती, देखें VIDEO
अमित शाह के पुणे दौरे से पहले सियासी संग्राम: कांग्रेस ने किया काले झंडे दिखाने का ऐलान, BJP ने दी सीधी चुनौती
सिर्फ बदनाम मत करो, बीजेपी का ऑफर और धमकी किसने दी नाम बताओ, अभिजीत दीपके को बावनकुले की चुनौती
पीएम मोदी ने इन मुद्दों पर दिया जोर
- घुसपैठ का मुद्दा उठाते हुए कहा कि एक बार हमें मौका देकर देखिए
- नारी शक्ति का उठाया मुद्दा कहा कि हम पूर्ण न्याया सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं
- कोलकाता के पास बनेगा मेक इन इंडिया’ का एक प्रमुख केंद्र
बंगाल के राजनीतिक माहौल पर जताया भरोसा
प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के राजनीतिक माहौल को लेकर भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि वे जल्द ही राज्य में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए फिर आएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के अधिकांश प्रावधानों को समाप्त कर भाजपा ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के एक प्रमुख संकल्प को साकार किया है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि बंगाल में बनने वाली संभावित भाजपा सरकार राज्य की समृद्धि के उनके सपने को आगे बढ़ाएगी और शरणार्थी मुद्दे का समाधान करेगी।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने खाई झालमुरी तो ममता बनर्जी पहुंचीं सब्जी मंडी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा VIDEO
रैली में आए एक व्यक्ति ने कही बड़ी बात
पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में प्रधानमंत्री मोदी के दौरे पर एक स्थानीय निवासी ने कहा कि यही बंगाल की हकीकत है। बंगाल में माताओं का कोई सम्मान नहीं है। जमीनें बेची जा रही हैं और लोग मर रहे हैं। इसलिए बंगाल में सत्ता विरोधी लहर चल रही है। हमारे प्रधानमंत्री ने जो कहा है वह बिल्कुल सही है। हमें इस भ्रष्टाचार को खत्म करना होगा।
