झांसी में बंद कमरे में मिला महिला का शव, साड़ी के फंदे से लटका मिला, चार साल से पति और बेटे से रह रही थी अलग

Jhansi Women Suicided Case : सुबह देर तक नहीं खुला कमरे का दरवाजा, रोशनदान से झांककर देखा तो पंखे के कुंडे से लटका मिला शव, सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य।
Woman's body found in a locked room in Jhansi
झांसी में बंद कमरे में मिला महिला का शव(सोर्स: नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • झांसी के बड़ागांव में किराए के कमरे में महिला का फंदे पर लटका मिला शव

  • चार साल से पति और 10 वर्षीय बेटे से अलग रह रही थी मृतक

  • पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

A woman's Body Found Hanging Jhansi: झांसी के थाना बड़ागांव कस्बे की नई बस्ती पंचमपुरा में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब किराए के कमरे में अकेली रह रही एक महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। महिला ने कमरे के अंदर छत में लगे कुंडे से साड़ी का फंदा बनाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद रोशनदान से झांककर देखा तो महिला का शव फंदे पर लटका दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची बड़ागांव थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।

पति और 10 वर्षीय बेटे से अलग रह रही थी

मृतका की पहचान वंदना अहिरवार (32) पुत्री हरचरण अहिरवार निवासी ग्राम लुहारी, थाना समथर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, वंदना की शादी वर्ष 2014 में बड़ागांव थाना क्षेत्र के ग्राम टाकोरी निवासी आकाश के साथ हुई थी। उसका 10 वर्षीय बेटा रोशन है, जो अपने पिता के साथ गांव में रहता है। पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते वंदना पिछले करीब चार साल से पति और बेटे से अलग रह रही थी।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, वंदना पंचमपुरा में किराए के कमरे में अकेली रहती थी और रोज सुबह काम पर जाती थी। शाम को वापस लौट आती थी। पड़ोसियों से उसका ज्यादा मेलजोल नहीं था।

मंगलवार सुबह जब काफी देर तक उसके कमरे का गेट नहीं खुला तो आसपास के लोगों ने दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब नहीं मिलने पर रोशनदान से अंदर देखा गया, जहां उसका शव फंदे पर लटका मिला।

Woman's body found in a locked room in Jhansi
तीन मौतों के बाद भी नहीं सुधरे हालात! ट्रैफिक माह में नवभारत रियलिटी चेक, झांसी में खुली सड़क सुरक्षा की पोल!

एक माह से किराये के कमरे में रह रही थी

मकान मालकिन ने बताया कि वंदना को उनके मकान में किराए पर रहते हुए अभी एक महीना भी नहीं हुआ था। उसने खुद को झांसी का निवासी बताया था और आधार कार्ड बाद में देने की बात कही थी। घटना की जानकारी मिलने पर मकान मालकिन ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची बड़ागांव पुलिस ने अंदर से बंद दरवाजा तोड़कर खुलवाया और फॉरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने मृतका के मायके और ससुराल पक्ष को सूचना दे दी है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

वहीं थाना बड़ागाँव प्रभारी वेद प्रकाश पांडे ने जानकारी देते हुए बताया की कस्बा बड़ागांव से सूचना मिली कि एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, घटनास्थल पर पहुंच कर देखा तो महिला छत पर लगे कुंडे से साड़ी का फंदा बनाकर लटकी हुई है ।

फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कर पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा जा रहा है विधिक कार्रवाई की जा रही है। महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Woman's body found in a locked room in Jhansi
मौत से 1 घंटे पहले गर्लफ्रेंड का फोन, फिर बंद कमरे में मिली बॉयफ्रेंड की लाश, झांसी में ऐसे खत्म हुई लव स्टोरी