छठ पर्व पर भी यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त बसों की सुविधा,13 से 17 नवंबर तक बढ़ाया जाएगा बसों का संचालन

Additional Bus Services Chhath:13 से 17 नवंबर तक अधिक से अधिक बसों का संचालन के निर्देश दिए हैं। दिल्ली और अन्य महानगरों से पूर्वी यूपी जाने वाले यात्रियों के लिए अतिरिक्त बसें उपलब्ध कराई जाएंगी।
Buses operated for Chhath Puja
छठ पूजा के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं (सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • छठ पर्व पर भी यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त बसों की सुविधा

  • 13 से 17 नवंबर तक बढ़ाया जाएगा बसों का संचालन

  • दिल्ली से पूर्वांचल और लखनऊ-कानपुर के लिए विशेष व्यवस्था

  • चालक-परिचालकों को मिलेगा 400 रुपये प्रतिदिन प्रोत्साहन राशि

Upsrtc Operate Additional Buses Chhath Puja: उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के आंकड़ों के अनुसार निगम की बसों से दीपावली पर छह दिनों में एक करोड़ से अधिक यात्रियों ने सफर किया। इस पर्व पर यात्रियों की यह संख्या पिछले साल की तुलना में सर्वाधिक है।

त्योहार के दौरान यात्रियों को सुरक्षित और सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के लिए निगम की ओर से व्यापक स्तर पर बसों का संचालन किया गया।

परिवहन मंत्री ने बताया कि छह नवंबर से 11 नवंबर तक प्रतिदिन लाखों यात्रियों ने निगम की बसों से यात्रा की।

छठ पर भी यात्रियों को मिलेगी बेहतर परिवहन सुविधा

दीपावली के बाद अब छठ पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए प्रदेश सरकार ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। परिवहन मंत्री ने 13 से 17 नवंबर तक अधिक से अधिक बसों का संचालन करने के निर्देश दिए हैं।

खासतौर पर दिल्ली और अन्य महानगरों से पूर्वी उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों के लिए अतिरिक्त बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। लखनऊ और कानपुर से भी अतिरिक्त सेवाएं संचालित होंगी।

पूर्वांचल के विभिन्न क्षेत्रों से दिल्ली, गाजियाबाद और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए यात्रियों की संख्या बढ़ने पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जाएगी।

Buses operated for Chhath Puja
दीपावली और छठ पर घर लौटने वालों को मिलेगी राहत; यूपी रोडवेज बढ़ाएगा बसों के फेरे, चलेंगी अतिरिक्त बसें

सुरक्षा, स्वच्छता और यात्री सुविधाओं पर विशेष जोर

परिवहन मंत्री ने निगम की बसों को शत-प्रतिशत ऑनरोड रखने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, किसी भी स्थिति में अनफिट बसों का संचालन नहीं किया जाएगा। बसों की मरम्मत, स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता और तकनीकी व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा गया है।

इसके साथ ही बस चालकों और परिचालकों का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट कराया जाएगा। बस स्टेशनों और बसों में साफ-सफाई, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, डिजिटल समय सारिणी और सहायता केंद्र उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार लगाई जाएगी, ताकि यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो।

Buses operated for Chhath Puja
दिवाली और छठ पर पुलिसकर्मियों को नहीं मिलेगी छुट्टी, त्योहारों पर अलर्ट मोड में रहेगा यूपी का पुलिस महकमा

कर्मचारियों को 400 रुपये प्रतिदिन प्रोत्साहन राशि

त्योहारों के दौरान अतिरिक्त बस संचालन को प्रोत्साहित करने के लिए चालक-परिचालकों को विशेष प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।

निर्धारित औसत किलोमीटर के अनुसार प्रतिदिन बस संचालन करने वाले नियमित, संविदा और आउटसोर्सिंग चालक-परिचालकों को 400 रुपये प्रतिदिन की दर से एकमुश्त प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाएगा।