दीपावली और छठ पर घर लौटने वालों को मिलेगी राहत; यूपी रोडवेज बढ़ाएगा बसों के फेरे, चलेंगी अतिरिक्त बसें

UP Roadways Special Bus: दीपावली और छठ पूजा पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए UPSRTC बसों के फेरे बढ़ाने जा रहा, दिल्ली से गोरखपुर, अयोध्या और पूर्वांचल के अन्य शहरों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
UP Roadways Diwali and Chhath Special Buses: UPSRTC to Increase Bus Trips on Major Routes
जनसंपर्क अधिकारी अमरनाथ सहाय(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • दिल्ली से पूर्वांचल के लिए विशेष व्यवस्था

  • दिल्ली, गाजियाबाद से गोरखपुर-वाराणसी तक बढ़ेंगी बसें

  • 5 नवंबर से और बढ़ाए जाएंगे फेरे

  • त्योहारों पर रोडवेज कर्मचारियों को रोजाना 400 रुपये प्रोत्साहन

  • चालकों की होगी ब्रेथ एनालाइजर से जांच

UP Roadways Festive Season Bus Service: त्योहारों के दौरान ट्रेनों में टिकटों की मारामारी और लंबी वेटिंग लिस्ट के बीच घर लौटने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) दीपावली और छठ पूजा पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बसों के फेरे बढ़ाने जा रहा है। दिल्ली, गाजियाबाद समेत दूसरे महानगरों से पूर्वांचल आने वाले यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इसके तहत प्रमुख रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाने के बजाय मौजूदा बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। वहीं, त्योहारों के दौरान चालकों और परिचालकों की छुट्टियां निरस्त रहेंगी, ताकि बसों का संचालन प्रभावित न हो।

जनसंपर्क अधिकारी अमरनाथ सहाय ने नवभारत से खास बातचीत में बताया कि आठ नवंबर को दीपावली और 12 नवंबर से छठ पूजा शुरू होगी। इन त्योहारों पर बड़ी संख्या में लोग महानगरों से अपने घरों की ओर लौटते हैं। यात्रियों की इसी भीड़ को देखते हुए एक नवंबर से दिल्ली, झांसी, चित्रकूट, कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर, आजमगढ़-मऊ, प्रयागराज और अयोध्या समेत प्रमुख मार्गों पर बसों के अतिरिक्त फेरे शुरू किए जा रहे हैं। यात्रियों की संख्या में और इजाफा होने पर पांच नवंबर से बसों के फेरे और बढ़ाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में परिवहन निगम की करीब 14 हजार बसें संचालित हो रही हैं। त्योहारों के दौरान इन बसों का उपयोग बढ़ाकर एक दिन में दो की जगह तीन ट्रिप तक कराया जाएगा। इससे यात्रियों को बसों के लिए अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा और उपलब्ध बसों से ज्यादा लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा सकेगा।

रोडवेज बस
रोडवेज बसडमी फोटो
UP Roadways Diwali and Chhath Special Buses: UPSRTC to Increase Bus Trips on Major Routes
अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में बनेगा भव्य श्रीकृष्ण मंदिर, तन-मन-धन से सहयोग करेगा क्षत्रिय कल्याण परिषद

दिल्ली और महानगरों से पूर्वांचल के लिए बढ़ेंगी बसें

त्योहारों पर सबसे ज्यादा भीड़ दिल्ली, गाजियाबाद और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहरों से पूर्वांचल जाने वाले मार्गों पर रहती है। इसे देखते हुए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने अधिकारियों को दिल्ली से पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए पर्याप्त बसें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। लखनऊ और कानपुर के लिए भी अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे।

दिल्ली से गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या और लखनऊ के अलावा कानपुर के लिए भी बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। वहीं, गाजियाबाद, मुरादाबाद, मेरठ, बरेली, सहारनपुर, आगरा, अलीगढ़ और इटावा के यात्रियों की सुविधा के लिए भी जरूरत के अनुसार बसें उपलब्ध कराई जाएंगी।

परिवहन निगम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी मार्ग पर यात्रियों की संख्या 60 प्रतिशत से अधिक होने पर मांग के अनुसार अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू किया जाए। क्षेत्रीय प्रबंधक यात्रियों की संख्या और जरूरत के हिसाब से बसों के फेरे बढ़ाने या घटाने का फैसला ले सकेंगे। भैयादूज पर स्थानीय और आसपास के जिलों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए भी विशेष व्यवस्था करने को कहा गया है।

चालक-परिचालकों को रोजाना 400 रुपये प्रोत्साहन

अमरनाथ सहाय ने बताया त्योहारों के दौरान बसों का संचालन सुचारु बनाए रखने के लिए चालक और परिचालकों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक प्रभु नारायण सिंह के मुताबिक संविदा और आउटसोर्सिंग समेत पात्र कर्मचारियों को निर्धारित मानक पूरे करने पर 400 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

UP Roadways Diwali and Chhath Special Buses: UPSRTC to Increase Bus Trips on Major Routes
अखिलेश यादव का महिलाओं से बड़ा वादा, हर साल मिलेंगे 40 हजार रुपये, स्त्री सम्मान समृद्धि योजना का वीडियो जारी

इसके लिए कर्मचारियों को कम से कम 11 दिन ड्यूटी करनी होगी और प्रतिदिन औसतन 300 किलोमीटर बस चलानी होगी। 11 दिन तक निर्धारित मानक पूरा करने वाले कर्मचारियों को एकमुश्त 4,400 रुपये दिए जाएंगे। वहीं, 12 दिन तक ड्यूटी करने और किलोमीटर का लक्ष्य पूरा करने पर 4,800 रुपये मिलेंगे। इसके अलावा संविदा और बाह्य स्रोत के चालक-परिचालकों को तय दूरी से अधिक बस चलाने पर अतिरिक्त दूरी के लिए 55 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से भुगतान किया जाएगा।

नशे में बस चलाने वालों पर रहेगी नजर

यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिवहन निगम ने बस चालकों और परिचालकों की जांच कराने के निर्देश भी दिए हैं। सभी चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच होगी, जिससे नशे की हालत में किसी चालक को बस चलाने की अनुमति न मिले। इसके लिए क्षेत्रीय स्तर पर प्रवर्तन दलों को सक्रिय रहने और लगातार जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। निगम का प्रयास है कि त्योहारों के दौरान यात्रियों को बसों की पर्याप्त सुविधा मिलने के साथ उनका सफर सुरक्षित और सुविधाजनक भी रहे।

रिपोर्ट- ईशांक दीक्षित