Lucknow: यूपीसीडा का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बन रहा फूड एवं बेवरेज हब, 5,000 से अधिक लोगों को मिला रोजगार

UPSIDA Industrial Area: बाराबंकी का यूपीसीडा कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र फूड एवं बेवरेज हब के रूप में उभर रहा है, जहां 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिला है। हिलटॉप ट्रेडर्स 24 लाख बोतल कैप बनाती है।
UPSIDA’s Kursi Road Industrial Area is emerging as a food and beverage hub
5,000 से अधिक लोगों को मिला रोजगार (सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप

  • यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती

  • उत्पादन में 40% पुनर्चक्रित सामग्री का उपयोग

Barabanki UPSIDA Kursi Road Industrial Area: बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति श्रृंखलाओं को भी मजबूत कर रहा है। ज्ञान डेयरी, एसएलएमजी बेवरेजेज, फिट्ट वॉटर तथा अनेक प्रसिद्ध बिस्किट और नमकीन निर्माताओं की मौजूदगी वाले इस औद्योगिक क्लस्टर में 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिला हुआ है, जो क्षेत्र की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

इस विकास को गति देने वाले प्रमुख उद्योगों में हिलटॉप ट्रेडर्स प्राइवेट लिमिटेड शामिल है, जो पीईटी (PET) प्रीफॉर्म्स और बोतल कैप्स (ढक्कन) की अग्रणी निर्माता कंपनी है। वर्ष 2020 में स्थापित यह कंपनी बड़े पैमाने पर उत्पादन क्षमता और सतत विनिर्माण पर विशेष ध्यान के साथ उत्तर प्रदेश के बेवरेज पैकेजिंग इकोसिस्टम का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है।

12 एकड़ में फैली हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन लगभग 24 लाख बोतल कैप्स और पीईटी प्रीफॉर्म्स का निर्माण करती है। कंपनी में 100 से अधिक स्थायी कर्मचारी तथा लगभग 100 अंशकालिक कर्मचारी कार्यरत हैं। कंपनी उत्तर प्रदेश भर में कोका-कोला बॉटलिंग इकाइयों और अन्य पेय पदार्थ निर्माताओं को पीईटी प्रीफॉर्म्स एवं बोतल कैप्स की आपूर्ति करती है, जिससे आवश्यक पैकेजिंग सामग्री की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित होती है।

कंपनी की उत्पादन क्षमता राज्य के विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने और बड़े बेवरेज निर्माताओं के लिए कुशल आपूर्ति श्रृंखलाएं विकसित करने में सहायक उद्योगों की बढ़ती भूमिका को दर्शाती है।

UPSIDA’s Kursi Road Industrial Area is emerging as a food and beverage hub
बेवरेज पैकेजिंग इकोसिस्टम(सोर्स- नवभारत लाइव)
UPSIDA’s Kursi Road Industrial Area is emerging as a food and beverage hub
राखी सावंत के खिलाफ गैर ज़मानती गिरफ्तारी वारंट जारी, झांसी के लक्ष्मण की मौत के 16 साल बाद बढ़ीं मुश्किलें

सतत विनिर्माण के प्रति प्रतिबद्धता

कंपनी की पर्यावरण के प्रति सजगता और सतत विनिर्माण संबंधी पहलों पर प्रकाश डालते हुए टेक्नो-कमर्शियल हेड उमेश मिश्रा ने कहा कि हिलटॉप ट्रेडर्स की एक प्रमुख विशेषता इसके उत्पादन में पुनर्चक्रित (रीसायकल) सामग्री का व्यापक उपयोग है। कंपनी अपने कुल उत्पादन में, विशेष रूप से पीईटी- प्रीफॉर्म्स के निर्माण में, लगभग 40 प्रतिशत रीसायकल सामग्री का उपयोग करती है। यह पहल संसाधनों के बेहतर उपयोग को बढ़ावा देती है, वर्जिन प्लास्टिक पर निर्भरता कम करती है तथा सतत विनिर्माण प्रथाओं को प्रोत्साहित करती है।

रीसायकल सामग्री का बढ़ता उपयोग पैकेजिंग उद्योग में सर्कुलर इकोनॉमी सिद्धांतों को अपनाने की दिशा में बढ़ते प्रयासों को भी दर्शाता है, जिससे अपशिष्ट में कमी आने के साथ संसाधनों का अधिक प्रभावी उपयोग सुनिश्चित हो रहा है।

UPSIDA’s Kursi Road Industrial Area is emerging as a food and beverage hub
यूपी में युवाओं और महिला उद्यमियों को मिलेगा प्रोत्साहन, यूपीकॉन ने लॉन्च किया ‘उद्यमी बडी’ मैस्कॉट

औद्योगिक विकास के केंद्र के रूप में उभर रहा है कुर्सी रोड

यूपीसीडा का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र एक सशक्त विनिर्माण और रोजगार केंद्र के रूप में विकसित हुआ है। यहां बेवरेज, डेयरी, खाद्य प्रसंस्करण और पैकेजिंग उद्योगों की मौजूदगी ने औद्योगिक संपर्कों को मजबूती दी है, आजीविका के नए अवसर सृजित किए हैं और क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को गति प्रदान की है।

UPSIDA’s Kursi Road Industrial Area is emerging as a food and beverage hub
Lucknow: शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि पर सीएम ने की मां कालरात्रि स्वरूप की आराधना
Navbharat Live
navbharatlive.com