यूपी में पेंशनधारकों को आखि‍री मौका, घर बैठे जमा करें जीवन प्रमाणपत्र, बैंक जाने की जरूरत नहीं

UP Pensioners Digital Life Certificate: यूपी में पेंशनभोगियों को डिजिटल सुविधाओं के जरिए राहत म‍िली। अब पेंशन पाने वाले बुजुर्ग अपने स्मार्टफोन से घर बैठे डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकते हैं।
Digital Life Certificate
पेंशनर मोबाइल से जमा कर सकते हैं जीवन प्रमाणपत्रसोर्स- AI
Published on: 
Updated on: 

UP Jeevan Praman certificate: उत्तर प्रदेश सरकार ने पेंशनभोगियों को डिजिटल सुविधाओं के जरिए राहत दी। अभी तीन दिन तक पेंशन पाने वाले बुजुर्ग अपने स्मार्टफोन से घर बैठे डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकते हैं।

इसके लिए उन्हें बैंक या कोषागार जाने की जरूरत नहीं होगी। प्रदेश के सभी जिलों में 1 नवंबर से डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान 5.0 चलाया जा रहा है। 24 नवंबर तक 2,93,188 जीवन प्रमाणपत्र जमा हो चुके हैं। यह तय लक्ष्य का 88.05 प्रतिशत है।

Digital Life Certificate
यूपी TGT भर्ती में बड़ा बदलाव, अब दो साल की डिग्री वाले भी भर सकेंगे फॉर्म, जानि‍ए आखिरी डेट

लखनऊ में लगा विशेष महाशिविर

अभियान के तहत गुरुवार को इंदिरा नगर स्थित वित्तीय प्रबंधन, प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान में विशेष महाशिविर लगाया गया। इसमें पेंशनभोगियों को डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र, फेस ऑथेंटिकेशन और ऑनलाइन प्रमाणपत्र जमा करने की प्रक्रिया समझाई गई।

पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग की सचिव निवेदिता शुक्ला वर्मा ने बताया कि पेंशनभोगी अपने स्मार्टफोन में संबंधित मोबाइल ऐप डाउनलोड करके घर बैठे प्रमाणपत्र जमा कर सकते हैं। इसके लिए बैंक या कोषागार जाने की जरूरत नहीं है।

3.66 लाख प्रमाणपत्र जमा होने का अनुमान

प्रदेश में कोषागारों से जुड़े करीब 11 लाख पेंशनभोगी हैं। नवंबर में 5.55 लाख लंबित जीवन प्रमाणपत्रों के मुकाबले 3.33 लाख प्रमाणपत्र जमा कराने का लक्ष्य रखा गया है। मौजूदा प्रगति के आधार पर 30 नवंबर तक 3,66,485 प्रमाणपत्र जमा होने का अनुमान है।

पेंशनभोगियों की समस्याएं भी सुनी गईं

शिविर में सचिव निवेदिता शुक्ला वर्मा ने पेंशनभोगियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और बुजुर्गों को सम्मानित किया। प्रमुख सचिव वित्त आलोक कुमार ने ऑनलाइन चिकित्सा प्रतिपूर्ति में आ रही दिक्कतों को दूर करने का भरोसा दिया।

इससे पहले प्रयागराज, गोरखपुर और वाराणसी में भी विशेष शिविर लगाए जा चुके हैं। लखनऊ शिविर में UIDAI, वित्त विभाग, बैंकों और कोषागारों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। पेंशनभोगियों की मदद के लिए विशेष स्टॉल भी लगाए गए।

Digital Life Certificate
मॉर्निंग न्‍यूज ब्रीफ: सपा-कांग्रेस में सीटों पर तीसरी बैठक, BJP का चिंतन शिविर, यूपी में आज क्या-क्या होगा?