Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 28 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ABVMU का बड़ा फैसला: अब डिजिटल निगरानी में होगी मेडिकल, नर्सिंग और डेंटल कॉलेजों की पढ़ाई

ABVMU News: परीक्षाओं व प्रशिक्षण की गुणवत्ता की लाइव निगरानी के लिए अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय प्रदेश के नर्सिंग, पैरामेडिकल और डेंटल कॉलेजों के लिए हाईटेक कमांड सेंटर स्थापित करेगा।

  • Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jul 28, 2026 | 01:32 PM

अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

ABVMU To Set Up High Tech Medical Education: उत्तर प्रदेश के सभी नर्सिंग, पैरामेडिकल, मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में पढ़ाई की गुणवत्ता और सुधार के लिए कई महत्वपुर्ण फैसले लिए गए है। जिसके तहत अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय (एबीवीएमयू) में अत्याधुनिक कमांड सेंटर बनाने का फैसला लिया गया है। इस अत्याधुनिक कमांड सेंटर के माध्यम से सभी संबद्ध कॉलेजों की कक्षाओं, परीक्षाओं और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों पर हर समय नजर रखी जाएगी।

अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय परिसर में कमांड सेंटर स्थापित किया जाएगा। जहां से सभी कॉलेजों में निर्धारित पढ़ाई के अनुरूप नियमित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण यानि कक्षाओं के संचालन, प्रायोगिक (प्रैक्टिकल), आंतरिक मूल्यांकन और परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की मानकों की निगरानी की जाएगी। साथ ही यह भी तय किया जाएगा कि कक्षाओं में निर्धारित मानकों का पालन किया जा रहा है या नहीं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि शिक्षण व्यवस्था में पारदर्शिता और विद्यार्थियों को समान गुणवत्ता की शिक्षा समान रूप से उपलब्ध कराई जाएगी।

एबीवीएमयू कमांड सेंटर की प्रमुख विशेषताएं

  • एक जगह पर देखी जाएगी परीक्षा केंद्रों के कमरों की लाइव फीड
  • बड़ी एलईडी स्क्रीन पर दिखाई देगी सभी जगहों की फीड
  • परीक्षा की वीडियो रिकॉर्डिंग होगी जो सुरक्षित रखी जाएगी
  • विद्यार्थियों की गतिविधियां, भीड़, अनुचित व्यवहार और नियमों के उल्लंघन की पहचान भी होगी
  • शिक्षकों से सीधे संपर्क किया जाएगा और निर्देशित भी किया जाएगा
  • कैमरे और अन्य उपकरणों की खराबी पर तुरंत अलर्ट मैसेज प्राप्त होगा
  • परीक्षा केंद्रों की संख्या, उपस्थित परीक्षार्थी, अनुपस्थित छात्र और नक़ल पर भी होगी कड़ी निगरानी
  • सभी परीक्षाओं की ऑनलाइन रिपोर्ट तैयार होगी
  • कमांड सेंटर की रिकॉर्डिंग वीडियो और अनुभवी शिक्षकों के व्याख्यान रिकॉर्ड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखे जाएंगे
  • हाईटेक बसों से नर्सिंग छात्रों की व्यावहारिक प्रशिक्षण की जरूरत पूरी की जाएगी जिनमें आधुनिक प्रशिक्षण उपकरणों और सिमुलेशन सुविधाओं से लैस प्रशिक्षित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- ग्राम प्रधानों पर हाईकोर्ट सख्त; वित्तीय अनियमितता पर रिकवरी का आदेश, कहा- कानूनी प्रक्रिया का पालन जरूरी

सम्बंधित ख़बरें

कॉलेज से निकाला तो खो बैठा आपा! नासिक के मोतीवाला होम्योपैथिक कॉलेज पहुंचा छात्र और लोहे की रॉड से मचाया गदर

लोकसभा में पेश हुए रैगिंग के आंकड़े; UP में सबसे अधिक 135 शिकायतें, पश्चिम बंगाल दूसरे स्थान पर

उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO

UP Gochar Bhumi Mission: UP में 39,721 हजार हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरित चारा में हरदोई बना नंबर-1

रिकॉर्डेड लेक्चर का कक्षाओं में किया जाएगा प्रसारण

कुलपति डॉ. अमित देवगन ने जानकारी देते हुए बताया कि कमांड सेंटर में रिकॉर्डिंग भी होगी। जहां अलग अलग विषयों के विशेषज्ञों और अनुभवी शिक्षकों के व्याख्यान को रिकॉर्ड किए जाएंगे। रिकॉर्डेड लेक्चर का समय-समय पर राज्य के नर्सिंग और पैरामेडिकल कॉलेजों की कक्षाओं में प्रसारण भी किया जाएगा।

कमांड सेंटर से संबद्ध कॉलेजों की संख्या

  • 16 डेंटल कॉलेज
  • 65 मेडिकल कॉलेज
  • 52 पैरामेडिकल कॉलेज
  • 286 नर्सिंग संस्थान
  • 74 पोस्ट बेसिक बीएससी कॉलेज
  • 45 एमएससी नर्सिंग कॉलेज

Abvmu set up high tech command centre monitoring medical colleges uttar pradesh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 28, 2026 | 01:32 PM

Topics:  

  • Lucknow
  • Medical Education Department
  • Medical Sector

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.