सतीश महाना ने सेशेल्स की नेशनल असेंबली स्पीकर से की मुलाकात, लोकतांत्रिक सहयोग पर की चर्चा

Satish Mahana In Seychelles: यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सेशेल्स की नेशनल असेंबली स्पीकर अजारेल अर्नेस्टा से मुलाकात कर लोकतांत्रिक मूल्यों, यूथ पार्लियामेंट और संसदीय सहयोग पर चर्चा की।
Satish Mahana Meets Seychelles Speaker, Discussed Parliamentary Cooperation and Youth Exchange
सतीश महाना-अजारेल अर्नेस्टा (सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on
Updated on

Satish Mahana Seychelles Visit: उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने सेशेल्स की नेशनल असेंबली (National Assembly of Seychelles) की स्पीकर अजारेल अर्नेस्टा से भेंट के दौरान भारत की जीवंत एवं सशक्त लोकतांत्रिक परंपरा तथा उत्तर प्रदेश विधानसभा की उत्कृष्ट विधायी कार्यप्रणालियों से उन्हें अवगत कराया।

महाना ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, जहां लोकतांत्रिक संस्थाएं जनभागीदारी, संवाद और संवैधानिक मूल्यों के आधार पर निरंतर सशक्त हो रही हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा में अपनाई जा रही विभिन्न सर्वोत्तम विधायी प्रक्रियाओं (Best Practices) की जानकारी भी साझा की।

यूथ पार्लियामेंट और युवा आदान-प्रदान पर हुई चर्चा

बैठक के दौरान दोनों प्रतिनिधियों ने भारत और सेशेल्स के युवाओं के बीच लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय कार्यप्रणाली की समझ विकसित करने के लिए यूथ पार्लियामेंट के आयोजन तथा दोनों देशों के युवाओं के बीच आदान-प्रदान कार्यक्रम शुरू करने की संभावनाओं पर चर्चा की।

Satish Mahana Meets Seychelles Speaker, Discussed Parliamentary Cooperation and Youth Exchange
यूपी में बाढ़ राहत अभियान तेज; 21,350 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया, 9.31 लाख से अधिक लंच पैकेट वितरित

महाना ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को लोकतंत्र की कार्यप्रणाली से जोड़ने के साथ-साथ दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

सतीश महाना ने भारत और सेशेल्स के बीच लंबे समय से चले आ रहे सौहार्दपूर्ण एवं मैत्रीपूर्ण संबंधों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेशेल्स यात्रा और दोनों देशों के बीच बढ़ते सहयोग को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि भारत और सेशेल्स के संबंध आपसी विश्वास, सहयोग और साझा लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित हैं।

उत्तर प्रदेश में हुए आर्थिक एवं विकासात्मक प्रगति की दी जानकारी

उत्तर प्रदेश के विकास का उल्लेख करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने अज़ारेल अर्नेस्टा को पिछले लगभग 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश में हुए आर्थिक एवं विकासात्मक प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के नेतृत्व में तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश ने बुनियादी ढांचे, निवेश, औद्योगिक विकास, रोजगार, कनेक्टिविटी और सुशासन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।

Satish Mahana Meets Seychelles Speaker, Discussed Parliamentary Cooperation and Youth Exchange
वाराणसी में EVM-VVPAT की FLC पर विशेष कार्यशाला, 21 जिलों के अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश की अर्थव्यवस्था को गति देने वाले प्रमुख राज्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रदेश में निवेश और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने विधायी अनुभवों के आदान-प्रदान, लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने तथा युवा पीढ़ी को संसदीय लोकतंत्र से जोड़ने के लिए भविष्य में और अधिक सहयोग की संभावनाओं पर सकारात्मक चर्चा की।

गौरतलब है कि सेशेल्स की नेशनल असेंबली (National Assembly of Seychelles) की स्पीकर अजारेल अर्नेस्टा (Azarel Ernesta) हैं। वह 28 अक्टूबर 2025 से इस पद पर हैं और इस पद को संभालने वाली पहली महिला स्पीकर हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com