10 साल से नहीं कटवाए बाल, उत्तराखंड की रेनू धरियाल ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जानें कितनी है बालों की लंबाई
World Longest Hair Record: उत्तराखंड की रेनू धरियाल ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। पिछले 10 साल बाल नहीं कटवाकर पूरी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
- Written By: अमन मौर्या
उत्तराखंड की रेनू धरियाल ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (सोर्स- @GWR)
Renu Dhariyal Guinness World Record Longest Hair: लंबे बाल रखने का शौक तो बहुत लोग रखते हैं, लेकिन क्या कोई व्यक्ति ऐसा है जो 10 साल तक बिना बाल कटवाए रहे और फिर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना में उसका नाम आ जाए? उत्तराखंड की निवासी रेनू धरियाल ने कुछ ऐसा ही रिकॉर्ड अपने नाम किया है। रेनू के बाल अब इतने ज्यादा लंबे हो चुके हैं कि वे जमीन पर फैल जाते हैं। रेनू के इसी लंबे बाल से उन्हें पूरी दुनिया में एक अलग पहचान मिली।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने अपने एक्स हैंडल पर रेनू धरियाल की बालों के साथ फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी। पोस्ट के अनुसार, भारत की रेनू धरियाल के बाल दुनिया में सबसे लंबे हैं। उन्होंने जीवित महिला के सबसे लंबे बालों का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उनके शानदार काले बालों की लंबाई 271.50 cm (8 फ़ीट 10 इंच) है। उनके बालों की अप्रैल में आधिकारिक माप उत्तराखंड के हल्द्वानी में की गई थी।
Renu Dhariyal (India) has the longest hair in the world! 🩷 She has claimed the record for longest hair on a living person (female). Her stunning raven tresses measure an unbelievable 271.50 cm (8 ft 10 in) long. pic.twitter.com/N8FeWdUGP0 — Guinness World Records (@GWR) August 7, 2026
सम्बंधित ख़बरें
VIP ड्यूटी के बहाने मंदिर में एंट्री, फिर चढ़ावे पर हाथ साफ! बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी केस में तीसरा आरोपी गिरफ्तार
हर पीढ़ी के सामने अपनी चुनौती… विकसित भारत को लेकर PM मोदी ने दिया बड़ा मंत्र, IIT दिल्ली में किए बड़े ऐलान
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
रांची में AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, विधानसभा मार्च के बीच बवाल, बोलीं- पेलेट गन से नहीं डरे..
सबसे लंबे व्यक्ति से आधा CM ही कम
बता दें, रेनू के बाल दुनिया के सबसे लंबे व्यक्ति रहे रॉबर्ट वाडलो की लंबाई से से महज आधा सेंटीमीटर ही कम है। रॉबर्ट की लंबाई 272 सेंटीमीटर है। इसी वजह रेनू इस समय पूरी दुनिया में चर्चा में बनी हुई हैं।
ये भी पढे़ं- चीन-पाक के एयरबेस अब भारत के निशाने पर, फ्रांस की सीक्रेट डील से कांपे दुश्मन, जानें क्या है FCAS प्रोजेक्ट
दस साल से नहीं कटवाए बाल
रेनू ने बताया कि 2015 के बाद से अभी तक उन्होंने अपने बाल नहीं कटवाए हैं। उनके कहना है कि लंबा बाल भारतीय संस्कृति में परंपरा, सुंदरता और धैर्य का प्रतीक माना जाता है। इसी विचार ने लगातार उन्हें अपने बाल बढ़ाने के लिए प्रेरित किया और आज उनके बाल इतने ज्यादा लंबे हो गए हैं कि खुले छोड़ने पर जमीन पर फैल जाते हैं। घर से बाहर निकलने पर वो बालों को संभालने के लिए एक लंबी चोटी बना लेती हैं।
