Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 22 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जान बचाने के लिए कोई छत से कूदा, कुछ बाथरुम में छिपे…लखनऊ अग्निकांड की कलेजा चीरने वाली दास्तान

Lucknow Fire Tragedy: लखनऊ के अलीगंज स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में 15 छात्रों की मौत हो गई। कई छात्रों ने जान बचाने के लिए खिड़कियों से छलांग लगाई, जबकि दमकल विभाग ने राहत अभियान चलाया।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Jun 22, 2026 | 08:05 PM

लखनऊ अग्निकांड (Image- Social Media)

Follow Us
Follow Us:

Lucknow Fire Incident: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 15 छात्रों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। रोजाना की तरह पढ़ाई करने पहुंचे छात्र कुछ ही पलों में ऐसी भयावह स्थिति में फंस गए, जहां से निकलना कई के लिए संभव नहीं हो सका।
सोमवार दोपहर अलीगंज के उषा मेहता मार्ग स्थित तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत से अचानक धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। देखते ही देखते पूरी इमारत धुएं से भर गई और वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

आग इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद एक पेट शॉप में लगी और तेजी से सीढ़ियों तक फैल गई। इससे ऊपर मौजूद छात्रों के लिए बाहर निकलने का मुख्य रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। जान बचाने की कोशिश में कई छात्रों ने खिड़कियों से नीचे छलांग लगा दी, जबकि कुछ ने धुएं से बचने के लिए खुद को बाथरूम में बंद कर लिया।

लखनऊ अग्निकांड(Image- Social Media)

सम्बंधित ख़बरें

लखनऊ अग्निकांड पर पीएम मोदी से लेकर राहुल गांधी तक कई नेताओं ने जताया दुख, जानें किसने क्या कहा

लखनऊ अग्निकांड के बाद CM योगी ने रद्द किया दौरा, लौट रहे राजधानी, 15 लोगों की मौत से पसरा मातम

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड में 15 लोग जिंदा जले, चारों तरफ मची चीख-पुकार, डिप्टी CM मौके पर मौजूद

राम मंदिर चंदा विवाद: हाई कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार, बोला- सरकार ले चुकी है संज्ञान

जान बचाने के लिए छात्रों ने लगाई छलांग

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सूचना मिलते ही आठ दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया। राहत एवं बचाव अभियान के दौरान फायर ब्रिगेड कर्मियों ने इमारत की दीवार तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। इनमें 20 से अधिक छात्र शामिल थे।

लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग(Image- Social Media)

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब आग तेजी से फैल रही थी, तब कई छात्र ऊपरी मंजिलों से कूदकर अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहे थे। घायलों को तत्काल किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।

परिजनों ने सुनाई दर्दनाक आपबीती

घटनास्थल पर मौजूद शकील अहमद ने बताया कि उनका छोटा भाई भी इमारत के अंदर फंसा हुआ था। उन्होंने कहा, “मुझे उससे मिला आखिरी संदेश यही था कि वह धुएं और आग से बचने के लिए वॉशरूम की तरफ जा रहा है।”

यह भी पढ़ें- लखनऊ अग्निकांड के बाद CM योगी ने रद्द किया दौरा, लौट रहे राजधानी, 15 लोगों की मौत से पसरा मातम

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड (Image- Social Media)

इस हादसे पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्राथमिकता इमारत के अंदर फंसे किसी भी व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालना है। उन्होंने कहा कि कितने लोग फंसे हो सकते हैं, इस बारे में चश्मदीदों से अलग-अलग तरह की जानकारी मिल रही है। कुछ वक्त बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। पाठक ने बताया कि इमारत में आग लगी थी और लोगों को अग्निशमन दल के कर्मचारी सबसे ऊपरी मंजिल तक पहुंच गए हैं, लेकिन अभी तककोई नहीं मिला है। सभी कमरों और शौचालय की जांच कर ली गई है।

Lucknow coaching centre fire 15 students dead aliganj tragedy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 22, 2026 | 08:05 PM

Topics:  

  • Lucknow
  • Lucknow Fire Tragedy
  • Uttar Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.