झांसी में प्रेमी संग रची साजिश, प्रेमिका ने रिश्तेदार के घर से उड़ाए 2 लाख के जेवर, 24 घंटे में गिरफ्तार

Jhansi Jewellery Theft Case: झांसी में चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। घर में आने-जाने वाली युवती ने प्रेमी के साथ मिलकर रिश्तेदार के घर से दो लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी किए थे।
Jhansi Jewellery Theft Case
पुलि‍स की ग‍िरफ्त में दोनों आरोपी (सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • झांसी में प्रेमी के साथ म‍िलकर युवती ने की चोरी

  • रिश्तेदार के घर से चुराए दो लाख के सोने-चांदी के जेवर

  • प्रेमनगर थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा किया

Jhansi Premnagar Police girl Arrest: झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में चोरी की एक घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, घर में आने-जाने वाली एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रिश्तेदार के घर से करीब दो लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी किए थे।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी के गहने बरामद कर लिए हैं। इसके बाद दोनों को कोर्ट में पेश क‍िया गया है।

Jhansi Jewellery Theft Case
तबीयत खराब का बहाना बनाकर बुलाया, प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, लखनऊ में पत्नी गिरफ्तार

घर में रखे गहनों की जगह जानती थी युवती

पुलिस के मुताबिक, प्रेमनगर की रहने वाली अंजलि अहिरवार ने 24 नवंबर को थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसके ममिया ससुर मनोज कुमार की बेटी शालिनी का उसके घर आना-जाना था। इस वजह से शालिनी को घर में रखे गहनों की जगह की जानकारी थी।

आरोप है कि इसी जानकारी का फायदा उठाकर शालिनी ने अपने प्रेमी संजय अहिरवार निवासी दतिया के साथ मिलकर 25 अक्टूबर को घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए।

शिकायत के 24 घंटे के भीतर दोनों गिरफ्तार

शिकायत मिलने के बाद प्रेमनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन और एसपी सिटी प्रीति सिंह तथा सीओ सदर सिमरन सिंह के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम बनाई गई।

यूपी पुलिस को मिली सूचना के आधार पर 24 नवंबर को शालिनी और उसके प्रेमी संजय अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

दो लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए गए दो कमरबंद, तीन जोड़ी पायल, आठ जोड़ी बिछिया, दो बेसर, एक लेडीज अंगूठी, एक जोड़ी कान के टॉप्स और सोने का एक ओम बरामद किया है। बरामद जेवरों की अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है।

सीओ सदर सिमरन सिंह ने बताया कि प्रेमनगर पुलिस ने घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को झांसी कोर्ट में पेश किया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी हंसारी बृजेश साहू, उपनिरीक्षक आशीष शर्मा समेत पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।

Jhansi Jewellery Theft Case
लखनऊ में लाइब्रेरी की लव स्टोरी का खौफनाक मोड़, पति की 6 लाख में सुपारी दी, सिपाही प्रेमी समेत पत्नी अरेस्ट