यूपी की 403 सीटों पर अपना दल की तैयारी, NDA में कितनी सीटें मिलेंगी? अनुप्रिया पटेल ने दिया जवाब

Apna Dal BJP Alliance: यूपी चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने जालौन के उरई में चुनावी तैयारियों का बिगुल फूंक दिया।
Anupriya Patel
अनुप्रिया पटेल ने उरई में चुनावी तैयारियों का बिगुल फूंका(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • अपना दल (एस) ने सभी 403 सीटों पर चुनाव की तैयारी शुरू की

  • अनुप्रिया बोलीं- NDA के पांचों दल आपसी सहमति से सीटें तय करेंगे

  • अनुप्रिया ने 2027 में NDA की जीत की हैट्रिक का दावा किया

Anupriya Patel 2027 Election: यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने जालौन के उरई में चुनावी तैयारियों का बिगुल फूंक दिया।

जिला परिषद के पास आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि अपना दल प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। हालांकि, पार्टी NDA गठबंधन का हिस्सा है, इसलिए सीटों पर अंतिम फैसला सभी सहयोगी दलों के बीच बातचीत और आपसी सहमति से होगा। उन्होंने दावा किया कि NDA इस बार भी मजबूती से चुनाव लड़ेगा और जीत की हैट्रिक लगाएगा।

Anupriya Patel
यूपी BJP के 209 उम्मीदवारों की लिस्ट वायरल, योगी बोले- अभी शुरू ही नहीं हुई टिकट की प्रक्रिया

सभी 403 सीटों पर संगठन की तैयारी

जनसभा के दौरान अनुप्रिया पटेल से पूछा गया कि 2027 के चुनाव में अपना दल (एस) कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा। इस पर उन्होंने कहा कि अभी NDA के सभी सहयोगी दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर कोई बैठक नहीं हुई है। फिलहाल सभी पार्टियां अपनी-अपनी संभावित सीटों की सूची और ड्राफ्ट तैयार कर रही हैं। सही समय आने पर आपसी बातचीत और सहमति से सीटों का बंटवारा तय किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अपना दल का संगठन प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। जालौन समेत प्रदेश के हर क्षेत्र में पार्टी की मौजूदगी है और उसका जनाधार लगातार बढ़ रहा है।

NDA में अब पांच सहयोगी दल, मिलकर तय होगी रणनीति

अनुप्रिया पटेल ने कहा कि पहले NDA में भाजपा और अपना दल ही शामिल थे, लेकिन अब गठबंधन का विस्तार हुआ है और नए सहयोगी दल भी जुड़े हैं। ऐसे में सभी पांचों दल मिलकर चुनाव की रणनीति तैयार करेंगे। सीटों का फैसला भी आपसी समन्वय से होगा।

गठबंधन में उम्मीद के मुताबिक सीटें नहीं मिलने की स्थिति में पार्टी की रणनीति के सवाल पर उन्होंने भाजपा और अपना दल के पुराने रिश्तों का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि दोनों दलों के बीच बहुत अच्छा सामंजस्य है। इसलिए इस मुद्दे पर चिंता करने की जरूरत नहीं है।

विपक्षी गठबंधन का भी किया स्वागत

विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए अनुप्रिया पटेल ने कहा कि लोकतंत्र में हर राजनीतिक दल को अपनी विचारधारा के अनुसार गठबंधन बनाने और चुनाव लड़ने का अधिकार है। उन्होंने विपक्षी दलों के गठबंधन का भी स्वागत किया।

हालांकि, उन्होंने कहा कि चुनाव के समय कुछ अवसरवादी लोग जुमले लेकर जनता के बीच आते हैं, लेकिन जनता सब समझती है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने की अपील की।

Anupriya Patel
अखिलेश के अयोध्या जाने का मुहूर्त तय, बोले- PDA के 1 करोड़ वोट कटे, CM अब बात नहीं करते, चुनाव आयोग ने डराया