अखिलेश के अयोध्या जाने का मुहूर्त तय, बोले- PDA के 1 करोड़ वोट कटे, CM अब बात नहीं करते, चुनाव आयोग ने डराया

PDA Voter List Controversy: अखिलेश यादव ने यूपी में मतदाता सूची से वोट काटने को लेकर बीजेपी और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में PDA के एक करोड़ वोट काटे गए।
Akhilesh Yadav
अखिलेश यादव(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • अखिलेश का दावा- यूपी में PDA के एक करोड़ वोट काटे गए

  • हर विधानसभा क्षेत्र में औसतन 31 हजार वोट कटने का आरोप

  • पवन पांडेय ने अखिलेश के राम मंदिर जाने का मुहूर्त निकलवाया

Akhilesh Yadav Ram Mandir Darshan: लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची से वोट काटने को लेकर बीजेपी और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में PDA के एक करोड़ वोट काटे गए हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री को पहले से पता है कि कितने वोट कटने वाले हैं, जबकि विपक्ष को इसकी जानकारी नहीं है। ऐसा लगता है कि चुनाव आयोग ने उन्हें फटकार लगाई है या डरा दिया है। अब वे एक करोड़ 27 लाख हिंदू वोटों की बात नहीं करेंगे।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि पार्टी नेता पवन पांडेय ने ज्योतिषियों से ग्रह-नक्षत्रों की गणना कराकर दर्शन के लिए तारीख निकलवाई है। इसलिए वह बताए गए मुहूर्त पर ही अयोध्या जाएंगे।

पीलीभीत और लखनऊ में गड़बड़ी का आरोप

अखिलेश ने कहा कि पीलीभीत में जो हुआ, वह सबके सामने है। वहां सपा ने पहले ही बता दिया था कि कितने हजार वोट काटे जाने वाले हैं। इसके बाद दो एसडीएम को हटाना पड़ा। उन्होंने लखनऊ में भी मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाया। उनके मुताबिक, एक ही हस्ताक्षर से 100 से ज्यादा फॉर्म-7 भरे गए और सपा के नगर अध्यक्ष के हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर पार्टी के ही वोट कटवाने की कोशिश हुई।

उन्होंने कहा कि सपा के कार्यकर्ताओं और PDA प्रहरियों ने मतदाता सूची पर नजर रखकर वोट काटने की कोशिशों की जानकारी दी। अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े लोग, संगठन और चुनाव आयोग की तकनीकी टीम बड़े पैमाने पर वोट कटवाने में जुटे थे।

Akhilesh Yadav
अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने से समाजवादी पार्टी को फायदा या घाटा? 5 प्वॉइंट में जानें

मतदान के दिन भी गड़बड़ी करने के आरोप

अखिलेश ने आशंका जताई कि मतदान के दिन बूथ पर पहुंचने वाले मतदाताओं से कहा जा सकता है कि उनका नाम उस बूथ की सूची में नहीं है। इससे उन्हें अपना नाम और सही बूथ तलाशने में परेशानी होगी। उन्होंने अधिकारियों की तैनाती पर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि चुनाव को प्रभावित करने की तैयारी की जा रही है।

उन्होंने दावा किया कि हर विधानसभा क्षेत्र में औसतन 31 हजार वोट काटे गए हैं। उनके मुताबिक, वोटों के गणित से भाजपा चुनाव हार चुकी है। अखिलेश ने वोटर ID कार्ड मेटल का बनाने और आधार व बायोमेट्रिक पहचान को मतदाता सूची से जोड़ने की मांग भी की।

1.27 करोड़ वोटों के आंकड़े पर उठाए सवाल

अखिलेश ने कहा कि SSR के दौरान मुख्यमंत्री को पता था कि कितने वोट कटे हैं, जबकि विपक्ष को इसकी जानकारी नहीं थी। उन्होंने एक करोड़ 27 लाख हिंदू वोट कटने के आंकड़े पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब इस संख्या का जिक्र नहीं हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि PDA के एक करोड़ वोट काटे गए हैं।

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि लोगों को संविधान से मिले अधिकार और सम्मान नहीं मिल रहे। उन्होंने ‘जाओ, भैंस चराओ’ जैसे बयान का जिक्र करते हुए इसे भेदभावपूर्ण भाषा बताया।

Akhilesh Yadav
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर बंटे संत, जगतगुरु परमहंस बोले- लाठियों में तेल लगा रहे लोग