अयोध्या में मर्यादा तार-तार! राम मंदिर पर अखिलेश यादव का सनसनीखेज दावा! बोले- 99.9% लोग BJP के निकलेंगे
Akhilesh Yadav Slams Government: उत्तर प्रदेश के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर अखिलेश यादव का सनसनीखेज बयान सामने आया है। उन्होंने इस मामले में हिंदू भावनाओं के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाया है।
- Written By: प्रिया जैस
अखिलेश यादव (सौजन्य-IANS)
Akhilesh Yadav: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अब तक का सबसे बड़ा और सनसनीखेज दावा कर दिया है। एक ओर तो भारतीय जनता पार्टी विपक्ष के नेताओं को अपनी टीम में लेने में जुटी हुई है। दूसरी ओर, अखिलेश यादव दावा कर रहे है कि कई भाजपा नेताओं ने उनसे संपर्क किया है। उन्होंने नाम लिए बिना नेताओं पर निशाना साधा है।
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने मर्यादा पुरुषोत्तम राम की मर्यादा के दुरुपयोग की बात कही। उन्होंने कहा, “अयोध्या में, इन लोगों ने अपने स्वार्थ के लिए ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ राम की ‘मर्यादा’ को तोड़-मरोड़ दिया है। सनातन धर्म में धार्मिक चढ़ावे से चोरी करने से बड़ा कोई पाप नहीं है।”
भारत के निवेश पर बुरा असर
राम मंदिर मामले को लेकर हिंदूओं की भावनाओं से खिलवाड़ा का आरोप लगाते हुए अखिलेश ने कहा, “हमारा हिंदू समुदाय, सनातन धर्म को मानने वाले लोग, बहुत भावुक होते हैं। इससे न केवल हमारे देश की छवि पर असर पड़ता है, बल्कि भारत में आने वाले निवेश पर भी बुरा असर पड़ता है।
सम्बंधित ख़बरें
SIT का तीसरा और आखिरी अयोध्या दौरा! राम मंदिर चोरी केस में होने वाली हैं कुछ और बड़ी गिरफ्तारियां?
चंपत राय के करीबियों को बैंक खातों की चाबी! चढ़ावा चोरी मामले में SBI का हाथ? पूर्व महासचिव के बयान से हड़कंप
Ram Mandir Donation Row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
राम मंदिर चंदा विवाद से लेकर वक्फ बोर्ड तक, सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने सरकार पर साधा निशाना
#WATCH | Lucknow, UP | SP Chief Akhilesh Yadav says, “In Ayodhya, these people have twisted and distorted that ‘maryada’ (dignity) of ‘Maryada Purushottam’ Ram for their own selfish ends… There is no greater sin in the Sanatan Dharma than stealing from religious offerings…… pic.twitter.com/V79EJNWqgI — ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 9, 2026
विपक्ष की FIR नहीं दर्ज की जा रही
उन्होंने विपक्ष द्वारा एफआईआर दर्ज न करने का मुद्दा भी उठाया। अखिलेश यादव ने आगे कहा कि यहां पर विपक्ष के खिलाफ FIR तो दर्ज की जाती हैं, लेकिन विपक्ष की शिकायतों को दर्ज नहीं किया जाता। अब तक गिनती नहीं पता चल पा रही है। हर दिन नई चीज निकल कर आ रही है।
अखिलेश ने बिना नाम लिए बीजेपी के एक बड़े नेता पर निशाना साधते हुए कहा, “एक बीजेपी नेता जो एकर बड़े पद पर है, उन पर केस था कि उन्होंने चंदे के लिए फर्जी रसीद छपवा ली थी। अब यह निकला है कि मंदिर में इस तरह की व्यवस्था भी थी।”
यह भी पढ़ें – SIT का तीसरा और आखिरी अयोध्या दौरा! राम मंदिर चोरी केस में होने वाली हैं कुछ और बड़ी गिरफ्तारियां?
भाजपा से निकलेंगे 99.9% लोग
भाजपा में भगदड़ का दावा करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, “सुना है कुछ लोग पीछे हट रहे है। कह रहे थे कि हमने कितनी बार फोन मिलाए है। 980 बार फोन किए गए थे। इसका मतलब है कि अगर मंदिर परिसर में काम करने वाले सभी लोगों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) निकाले जाएं, तो उनमें से 99.9% लोग BJP से जुड़े हुए मिलेंगे। इसके बाद पार्टी के अंदर जो खलबली मचेगी, उसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। भाजपा में भगदड़ मच गई है और कई लोगों ने हमसे संपर्क करना भी शुरू कर दिया है। वहा खलबली शुरू भी हो चुकी है। बहुत सारे लोग अभी से संपर्क रहे है।”
