लखनऊ कचहरी में बवाल! अवैध चैंबरों पर चला नगर निगम का बुलडोजर तो भड़के वकील, पुलिस ने किया लाठीचार्ज- VIDEO
Kaiserbagh Court Bulldozer Action News: लखनऊ में रविवार सुबह वकीलों के अवैध चैंबर में बुल्डोजर गरजा। प्रशासन की टीम के पहुंचते ही बड़ी संख्या में वकील एकत्रित हो गए। वकीलों से हुई तीखी नोकझोंक।
- Written By: अमन मौर्या
लखनऊ बुल्डोजर एक्शन में बवाल (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Lucknow Lawyers Illegal Chambers Demolition: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह वकीलों के अवैध चैंबर में बुल्डोजर गरजा। प्रशासन की टीम के बुल्डोजर लेकर पहुंचते ही बड़ी संख्या में वकील एकत्रित हो गए। इस बीच पुलिस और वकीलों-दुकानदारों में तीखी नोकझोंक देखने को मिली। धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस द्वारा दुकानदारों और वकीलों को वहां से हटाया गया।
घटनास्थल पर नगर निगम के अधिकारी के साथ भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई के लिए नगर निगम, पुलिस और जिला प्रशासन की टीम सुबह यहां पहुंची और अतिक्रमण तोड़ना शुरू किया।
मिलीभगत का आरोप
कार्रवाई के दौरान मीडिया से बात करते हुए एक वकील कहा, यह सब गलत है। यह सब कुछ खास लोगों की मिलीभगत से हो रहा है। हमारे वकीलों के बैठने की जगह हटाई जा रही है। अगर सभी चैंबरों को गिराने से पहले वैकल्पिक व्यवस्था की जाती तो बेहतर होता। उन्होंने उन लोगों के चैंबर भी गिरा दिए जिन्हें गिराने के लिए चिह्नित भी नहीं किया गया था। जबकि 72 चैंबरों की पहचान की गई थी। उसे हाई कोर्ट ने गिराने का आदेश दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
‘विशाल’ बनकर दो हिंदू युवतियों से शादी के मामले में गरमाई सियासत, महिला आयोग और हिंदू संगठन ने उठाए सवाल
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रैक के बीच बनी मजार हटाई गई, दो साल बाद खुला स्टेशन विस्तार का रास्ता
यूपी में बंपर सरकारी नौकरी: 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
यूपी में 2 जुलाई से UPTET Exam 2026 शुरू, 16 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे यह अहम परीक्षा
#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh: An advocate says, “All this is wrong. All of this is happening due to the collusion of certain individuals. The space where our advocates used to sit is being removed. It would have been appropriate had they first provided alternative arrangements… https://t.co/5XvmhEmpr1 pic.twitter.com/f70EzjBjhR — ANI (@ANI) May 17, 2026
उन्होंने उन पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बजाय, उन्होंने आम लोगों के चैंबर हटा दिए। चूंकि कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है, तो जिनके चैंबर गिरा दिए गए हैं वे कहां बैठेंगे?
भारी पुलिस बल तैनात
लखनऊ डीसीपी (पश्चिम) कमलेश दीक्षित ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कैसरबाग में हाई कोर्ट के पास बने चैंबर को ध्वस्त करने की कार्रवाई चल रही है। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। अभी स्थिति नियंत्रण में है।
उच्च न्यायालय की लखनऊ बेंच के आदेश के बाद नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी है। भारी सुरक्षा के बीच कैसरबाग स्थित सिविल कोर्ट के बाहर बने कक्षों को अतिक्रमण हटाने के लिए हटाया जा रहा है।
कैसरबाग में सिविल कोर्ट के बाहर नगर निगम द्वारा चैंबरों पर की गई तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान प्रदर्शन कर रहे वकीलों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
#WATCH लखनऊ, उत्तर प्रदेश: कैसरबाग में सिविल कोर्ट के बाहर नगर निगम द्वारा चैंबरों पर की गई तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान प्रदर्शन कर रहे वकीलों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। pic.twitter.com/jE8B5undNS — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 17, 2026
ये भी पढ़ें- राजधानी में सफर महंगा; 48 घंटे में दूसरी बार बढ़े दाम, दिल्ली में पहली बार CNG 80 पार, आम आदमी की उड़ी नींद
कोर्ट ने दिया था आदेश
उच्च न्यायालय ने कचहरी और स्वास्थ्य भवन के पास बने वकीलों के करीब 240 अवैध चैंबर को तोड़ने का आदेश दिया था। कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम द्वारा नोटिस भी चस्पा किया गया था। वकीलों को स्वयं से इस अवैध चैंबर हटाने के लिए समय भी दिया गया था। मियाद पूरी होने के बाद भी इन चैंबरों को अबतक नहीं हटाया गया। इसके बाद इन अवैध चैंबरों पर प्रशासन द्वारा बुल्डोजर कार्रवाई की गई।
