- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Lawyers Protest Outside Allahabad High Court On Return Of Yashwant Verma
यशवंत के लिए कैशकांड ‘अपयश’ बना काल! इलाहाबाद हाई कोर्ट के बाहर भारी बवाल, वकील बोले-ऐसे जज को बर्दाश्त नहीं करेंगे
हड़ताल कर रहे अधिवक्ताओं का कहना है कि हम ऐसे जज को बर्दाश्त नहीं करेंगे, जिस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हों। उनकी मांग है कि उनका दिल्ली हाईकोर्ट से इलाहाबाद तबादला न किया जाए।
- Written By: अभिषेक सिंह

इलाहाबाद हाईकोर्ट के बाहर वकीलों का प्रदर्शन (सोर्स- सोशल मीडिया)
प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं ने जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सैकड़ों अधिवक्ता जस्टिस यशवंत वर्मा का पुरजोर विरोध कर रहे हैं। गेट नंबर 3 पर पहुंचे अधिवक्ताओं ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान किया है। इलाहाबाद बार एसोसिएशन खुलकर मैदान में उतर आई है।
अधिवक्ताओं का कहना है कि हम ऐसे जज को बर्दाश्त नहीं करेंगे, जिस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हों। उनकी मांग है कि उनका दिल्ली हाईकोर्ट से इलाहाबाद तबादला न किया जाए। इस संबंध में इलाहाबाद बार एसोसिएशन ने पहले कहा था कि इलाहाबाद हाईकोर्ट कोई कूड़ादान नहीं है कि भ्रष्टाचार के आरोपियों को न्याय के लिए यहां भेजा जाए।
आपको बता दें कि हाल ही में जस्टिस यशवंत वर्मा के दिल्ली स्थित घर में आग लगने के बाद करोड़ों रुपये की नकदी जलने की खबर सामने आई थी। इसके बाद यशवंत वर्मा विवादों में आ गए थे। इसी बीच एक और खबर आई कि जस्टिस यशवंत वर्मा का दिल्ली से इलाहाबाद हाईकोर्ट तबादला किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
बाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
जिसके चक्कर में हुआ था बेटी का तलाक, उसी पूर्व सास को दामाद ने उतारा मौत के घाट, वजह जानकर कांप उठेगी रूह
लाइव टीवी पर AK-47 चलाने की ट्रेनिंग…ट्रंप की धमकी से ईरान में मचा हड़कंप, आम जनता ने उठाए हथियार- VIDOE
प्यार से मानेंगे तो ठीक वरना…सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर CM योगी की दो टूक, बोले- नहीं चलेगा चौराहे पर तमाशा
लामबंद हुए हाईकोर्ट के वकील
इसके खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता लामबंद हो गए हैं। जस्टिस यशवंत वर्मा के तबादले के विरोध में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने आज यानी 25 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। इस हड़ताल को देशभर के हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का समर्थन प्राप्त है।
सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल तिवारी ने कार्यकारिणी की आपात बैठक की, जिसमें सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के फैसले के विरोध में विरोध जारी रखने का निर्णय लिया गया। बैठक में अनिल तिवारी ने यह भी बताया कि बार एसोसिएशन ने इस मुद्दे पर देश के 22 हाईकोर्ट को समर्थन पत्र भेजा है।
प्रयागराज: जस्टिस यशवंत का इलाहाबाद हाईकोर्ट ट्रांसफर-वकीलों की बेमियादी हड़ताल वकील गेट नंबर 3 पर विरोध प्रदर्शन कर न्यायिक कामकाज का कर रहे बहिष्कार वकीलों ने सीजेआई से की यशवंत वर्मा के ट्रांसफर पर पुनर्विचार की अपील#prayagraj #JusticeYashwantVerma pic.twitter.com/RDTAjZHIhX — Arpit shukla ✍🏽 (@JournoArpit) March 25, 2025
तिवारी के मुताबिक- हमारी लड़ाई किसी जज के खिलाफ नहीं बल्कि सिस्टम के खिलाफ है। यहां मेहनती जज हैं, अब उनकी छवि खतरे में है। इलाहाबाद हाईकोर्ट को कूड़ाघर माना जा रहा है। अगर भ्रष्टाचार के आरोप में किसी जज का तबादला हो रहा है तो उसे इलाहाबाद हाईकोर्ट में ट्रांसफर किया जा रहा है। खामियों को दूर करने की बजाय अगर खामियों वाले लोगों का यहां तबादला होगा तो सिस्टम खत्म हो जाएगा।
जानिए क्या है पूरा मामला?
हाल ही में जस्टिस यशवंत वर्मा के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर आग बुझाने के दौरान भारी मात्रा में नकदी मिलने का दावा किया गया था। हालांकि सूत्रों के मुताबिक इस दौरान जस्टिस वर्मा शहर से बाहर थे। इस बीच उनके घर के बाहर से जले हुए नोटों के बंडलों की तस्वीरें सामने आई थीं। मलबा भी जला हुआ मिला था। इसमें जले हुए नोट भी देखे गए थे। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने कैश कांड में अपनी रिपोर्ट सार्वजनिक की थी।
देश और दुनिया की सभी ताजातरीन ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मामला सामने आने के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने जस्टिस यशवंत वर्मा पर भ्रष्टाचार के आरोप में महाभियोग चलाने की मांग की है। बार एसोसिएशन ने अपनी आम सभा की बैठक में 11 प्रस्ताव पारित किए, जिनमें मुख्य मांग यह थी कि सीबीआई और ईडी को जस्टिस वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज करने की अनुमति दी जाए।
Lawyers protest outside allahabad high court on return of yashwant verma
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMईंधन बचत के लिए संभाजीनगर मनपा का नो डीजल डेए महापौर ई-स्कूटर पर, तो आयुक्त साइकिल चलाकर पहुँचे ऑफिस
May 18, 2026 | 10:54 PMMP News: गेहूं खरीदी का महा-रिकॉर्ड, 12 लाख से ज्यादा किसानों से खरीदा गया गेहूं; इतने करोड़ का हुआ भुगतान
May 18, 2026 | 10:50 PMकोलकाता पुलिस भी जिसके नाम से खाती थी खौफ, ED ने 10 घंटे की छापेमारी में ढहाया डॉन सोना पप्पू का साम्राज्य?
May 18, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













