Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Lathmar Holi Celebration: लट्ठमार होली की शुरुआत, नंदगांव में श्रद्धालुओं का उमड़ा हुजूम; रंग-बिरंगे सामानों से बाजार हुए गुलजार

नंदगांव में होली के इस दृश्य को देखने के लिए भक्तों और पर्यटकों की भीड़ लगी हुई है। 'राधे राधे' के उद्घोष के बीच रंग, गुलाल और भक्ति के साथ यह उत्सव मनाया जा रहा है। इस आयोजन में पारंपरिक संगीत का भी खास महत्व है।

  • Written By: विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: Mar 11, 2025 | 10:22 AM

लट्ठमार होली , फोटो - एक्स

Follow Us
Close
Follow Us:

अयोध्या : होली के त्योहार अब बस कुछ ही दिन बचें हैं। इसे लेकर देशभर में तैयारियां जोरों पर हैं। लोग रंग, गुलाल, अबीर और पिचकारियां खरीदने के लिए बाजारों में उमड़ पड़े हैं। इस समय बाजारों में खास हलचल देखी जा रही है, क्योंकि लोग त्योहार के लिए जरूरी सामान खरीदने में व्यस्त हैं। रंग-बिरंगे गुलाल, अबीर और पानी वाली पिचकारियों का क्रेज बढ़ गया है।

गुजिया जैसी मिठाइयां भी घरों में बननी शुरू हो गई हैं और लोग घरों को सजाने के लिए रंगीन सजावट कर रहे हैं। अयोध्या में भी होली की तैयारियां जोरों पर हैं, जहां लोग बाजारों में खरीदारी कर रहे हैं। इस बीच, सोमवार यानी 11 मार्च को काशी विश्वनाथ मंदिर में रंगभरी एकादशी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने धूमधाम से त्योहार मनाया।

यह पर्व होली के मुख्य उत्सव से पांच दिन पहले मनाया जाता है और इस दिन को लेकर लोगों में खास उत्साह रहता है। रंगों से भरी यह खास धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधि होली के उल्लास का आगाज करती है।

सम्बंधित ख़बरें

किसानों की चिंता खत्म! बारिश से प्रभावित फसलों का मिलेगा मुआवजा; CM योगी ने जिलाधिकारियों को दिए निर्देश

गंदे कपड़ों पर मिली सजा ने ले ली जान! स्कूल में अपमानित महसूस करने वाली छात्रा ने घर जाकर किया सुसाइड- VIDEO

सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ ने बिहार से दबोचा- VIDEO

UP के चर्चित IAS रिंकू सिंह राही का इस्तीफा, ‘न पोस्टिंग मिली, न काम’, सिस्टम पर गंभीर आरोप लगाकर छोड़ी नौकरी

नंदगांव में लट्ठमार होली की परंपरा आज भी जारी

वहीं, मथुरा के नंदगांव में भी पारंपरिक ‘लठमार’ होली की शुरुआत हो चुकी है। यह होली विशेष रूप से भगवान श्री कृष्ण और राधा के बीच की मस्ती को दर्शाती है। इस परंपरा के अनुसार, कृष्ण अपने दोस्तों के साथ राधा और उनके साथियों को तंग करने के लिए बारसाना गए थे, जहां महिलाएं उन्हें लट्ठ मारकर भगाती थीं। आज भी यह परंपरा निभाई जाती है, जहां बारसाना की महिलाएं नंदगांव के पुरुषों के साथ मस्ती करने के लिए लट्ठ मार होली खेलती हैं।

नंदगांव में होली के इस दृश्य को देखने के लिए भक्तों और पर्यटकों की भीड़ लगी हुई है। ‘राधे राधे’ के उद्घोष के बीच रंग, गुलाल और भक्ति के साथ यह उत्सव मनाया जा रहा है। इस आयोजन में पारंपरिक संगीत और फूलों से सजावट का भी खास महत्व है।

उत्तर प्रदेश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें… 

इसके बाद, बारसाना में भी होली की धूम होगी, जहां नंदगांव के पुरुष बारसाना की महिलाओं से मिलकर इस अनोखी परंपरा का हिस्सा बनेंगे। मथुरा में होली की धूम बड़े स्तर पर होगी। यहां पर रंग-बिरंगे जुलूस, सांस्कृतिक प्रदर्शन और मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान होंगे। स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है ताकि होली का उत्सव शांति और खुशी के साथ मनाया जा सके।

Lathmar holi begins devotees throng nandgaon markets are full of colorful goods

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 11, 2025 | 10:22 AM

Topics:  

  • Holi
  • Uttar Pradesh
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.