Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लखीमपुर खीरी में भयानक सड़क हादसा, ट्रक और मैजिक में जोरदार भिड़ंत; नौ लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

Lakhimpur Kheri में आज सुबह दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। हाईवे पर एक ट्रक और मैजिक में आमने सामने से भिड़ंत हो गई। इस टक्कर में कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं।

  • Written By: प्रतीक पाण्डेय
Updated On: May 18, 2026 | 11:37 AM

लखीमपुर खीरी में हुआ हादसा, फोटो- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Lakhimpur Kheri Road Accident: लखीमपुर खीरी में आज सुबह बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। हाईवे पर एक ट्रक और मैजिक में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इस टक्कर में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ऊंच गांव भरेहटा के बीच हाईवे पर मैजिक और ट्रक की टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि दो से अधिक लोग घायल हुए हैं।

जानकारी सामने आ रही है कि मैजिक में 12 लोग सवार थे जिसमें से 8 लोगों को अस्पताल ले जाते ही मृत घोषित कर दिया गया। कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसमें से अब तक 3 लोगों की पहचान हो सकी है। बताया जा रहा है कि ये मजदूर मजदूरी कर अपने गांव नानपारा वापस जा रहे थे। ये गांव पहुंचते इससे पहले ही हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मैजिक लखीमपुर से सिसैया जा रही थी और ट्रक बहराइच की ओर से आ रहा था।

सीएम योगी ने जताया दुख

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दर्दनाक हादसे पर शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, “जनपद लखीमपुर खीरी में दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। स्थानीय प्रशासन को घायलों व पीड़ितों को त्वरित व समुचित सहायता उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।”

सम्बंधित ख़बरें

भाषा और व्यवहार में बरतें संयम…राजकुमार भाटी से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने दी कार्यकर्ताओं को नसीहत

इफ्तार पार्टी कर गंगा में हड्डियां फेंकने वाले आठों आरोपियों को बेल, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी सशर्त जमानत

फतेहपुर के मकान में बड़ा ब्लास्ट! गैस लीक होने से लगी आग, 9 लोग बुरी तरह झुलसे

हफ्तेभर बाद सस्पेंस खत्म, योगी कैबिनेट में बंटे विभाग, सपा से आए मनोज पाण्डेय को क्या मिला? अखिलेश ने कसा तंज

जनपद लखीमपुर खीरी में दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। स्थानीय प्रशासन को घायलों व पीड़ितों को त्वरित व समुचित सहायता उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि… — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 18, 2026

पुलिस के मुताबिक, पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। चार अन्य गंभीर रूप से घायलों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। जान गंवाने वालों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। इनमें से दो को बेहद नाजुक हालत होने के कारण जिला। अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Lakhimpur kheri road accident 9 people died many injured

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 18, 2026 | 10:35 AM

Topics:  

  • Road Accident
  • Uttar Pradesh
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.