फतेहपुर के मकान में बड़ा ब्लास्ट! गैस लीक होने से लगी आग, 9 लोग बुरी तरह झुलसे
Uttar Pradesh Fire: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक मकान में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि 9 लोग इसकी चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए। पुलिस ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
- Written By: प्रिया जैस
सिलेंडर हादसा,(सोर्स: सौजन्य AI)
Fatehpur Fire Erupts in House: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। फतेहपुर के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पिलखिनी गांव में गैस लीक होने के चलते इस अग्निकांड की खबर सामने आई है। दो कमरों के मकान में आग देखते-ही-देखते आग फैल गई और जोरदार ब्लास्ट हुआ। हादसे के वक्त घर के अंदर करीब 6 लोग मौजूद थे। घर के अंदर मौजूद लोगों को बचाने के लिए 3 अन्य लोग अंदर घुसे। इस हादसे में सभी 9 लोग गंभीर रूप से झुलस गए।
8 लोगों की हालत गंभीर
मकान में आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मकान देखते-ही-देखते आग की लपटों में घिर गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस और दमकल विभाग को सूचना दी। कल्यानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
हादसे में घायल सभी लोगों को मलवां मेडिकल कॉलेज में तुरंत इलाजे के लिए भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान 8 लोगों के गंभीर रूप से झुलसने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने घायलों से लिए ग्रीन कॉरिडोर बनवाया और उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रैक के बीच बनी मजार हटाई गई, दो साल बाद खुला स्टेशन विस्तार का रास्ता
अयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
यूपी में बंपर सरकारी नौकरी: 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
राम मंदिर केस में मिला ‘रामराज्य कोष’ का बक्सा! आरोपी अविनाश के योग केंद्र से जुड़े तार, QR देख पुलिस हैरान
क्या बोले प्रत्यक्षदर्शी?
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घर से काफी देर से गैस लीक होने की गंध आ रही थी। इस बीच अचानक आग धधक उठी और पूरे मकान में आग की लपटें उठने लगी और कमरे धुएं से भर गए। अंदर से लोगों के चिखने और चिल्लाने की आवाज आने लगी और लोग भागते दिखाई दिए। घर में मौजूद लोगों को बचाने के लिए ग्रामीणों ने भी अपनी जान जोखिम में डाली।
यह भी पढ़ें – भारत में इस दिन मनाई जाएगी बकरीद, शाही इमाम ने किया ऐलान; जानें कब शुरू होगी हज यात्रा और कब है अरफा का दिन
तीन लोग घर के अंदर घुसे और लोगों को बचाने का प्रयास करने लगे। लेकिन तब तक परिवार के कई लोग बुरी तरह झुलस चुके थे। दमकल विभाग ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सभी को बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल भेजा गया।
