-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Lakhimpur Kheri Many Big Leaders Including Bar President Who Slapped Mla Expelled Bjp Took Action
लखीमपुर खीरी: MLA को थप्पड़ जड़ने वाले बार प्रेसिडेंट समेत कई बड़े नेता निष्कासित, बीजेपी ने लिया एक्शन
- Written By: प्रतीक मिश्रा
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बीजेपी विधायक योगेश वर्मा को सरेआम थप्पड़ जड़ने के मामले में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा एक्शन लिया है और विधायक को थप्पड़ मारने वाले नेता, उसकी पत्नी तथा कुछ अन्य बड़े नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

फाइल फोटो [स्रोत: सोशल मीडिया]
लखनऊ: भाजपा विधायक योगेश वर्मा की शिकायत के बाद यह कार्रवाई बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने की है। बताया जा रहा है, कि कार्रवाई होने के पहले लखीमपुर खीरी जिले से भाजपा विधायक योगेश वर्मा ने सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी और उन्हें पूरी घटना से अवगत करवाया था।
जिसके बाद पार्टी नेतृत्व ने घटना के लिए जिम्मेदार नेताओं पर कार्रवाई करते हुए भाजपा नेता अवधेश सिंह, उनकी पत्नी पुष्पा सिंह के साथ ज्योति शुक्ला तथा अनिल यादव को पार्टी से बाहर कर दिया है। इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधायक योगेश वर्मा की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश भी दिए हैं।
विधानसभा अध्यक्ष से मिले विधायक
सम्बंधित ख़बरें
सीएम योगी की सफर सखी योजना: गांव की महिलाएं संभालेंगी पर्यटन की जिम्मेदारी; टिकट बुकिंग से कमा सकेंगी 50 हजार
यूपी पंचायत चुनाव: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, अब ब्लॉक प्रमुखों को भी मिल सकती है जिम्मेदारी
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
इस पूरे मामले को लेकर विधायक योगेश वर्मा सोमवार को बीजेपी के लगभग 37 विधायकों के साथ विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से मिलने गए थे। इस मुलाकात के दौरान भाजपा के बाकी विधायकों ने MLA योगेश वर्मा के साथ सरेआम हुई मारपीट को निंदनीय बताया तथा आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई ना होने की बात पर आपत्ति दर्ज कराई थी। बीजेपी विधायकों से मिलने के बाद विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विधायक योगेश वर्मा को सभी दोषियों के खिलाफ विशेष अधिकार हनन का नोटिस जारी करने का आश्वासन भी दिया है।
इसे भी पढ़े : भारत-कनाडा विवाद के बीच कांग्रेस की एंट्री, पीएम मोदी को लेकर जयराम रमेश ने कही बड़ी बात
विधायक की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश
इस पुरे मामले के बाद विधायक योगेश वर्मा की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी, जिसके निर्देश खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए है। जब विधायक वर्मा सीएम से मिले थे, तब उन्होंने पुरे घटनाक्रम सहित खुद की सुरक्षा को लेकर भी शिकायत की थी। जिस तरह से सरेआम यह पूरा मामला हुआ है, उससे बीजेपी भी नाराज है।
इसे भी पढ़े : इलाहाबाद HC ने किया साफ़ – आपसी सहमति से लंबे समय तक चले संबंध को नहीं मान सकते दुष्कर्म
पार्टी नेताओं के आपसी विवाद सामने के बाद अब बीजेपी की अंतर्कलह भी साफ़ दिखाई देने लगी है। माना जा रहा है, कि खुद को कार्यकर्ता आधारित तथा अनुशासित राजनीतिक दल बताने वाली भाजपा अब इस विवाद से सबक लेकर संगठन पर जोर देना चाहेगी।
Lakhimpur kheri many big leaders including bar president who slapped mla expelled bjp took action
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














